बुलेट की शौक रखने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की शाही सवारी बुलेट का दीवाना तकरीबन हर कोई है।
नई दिल्ली: बुलेट की शौक रखने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की शाही सवारी बुलेट का दीवाना तकरीबन हर कोई है। रॉयल बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे भारत के अलावा यूरोप और यूके में भी उतारा है। कंपनी ने इसकी दिल्ली शोरूम कीमत 2,01,314 लाख रुपये रखी है। Bullet : मोबाइल ऐप से बुक करें बाइक, Royal Enfield ने शुरू कि नई सर्विस

बुलेट बुकिंग के लिए उपलब्ध
भारतीय दोपहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक नेक्स्ट जेनरेशन रॉयल एनफील्ड हिमालयन को आज लॉन्च कर दिया है। ये बाइक 11 फरवरी 2021 यानी से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में तीन नई कलर स्कीम और कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ-साथ ट्राइपर नेविगेशन सिस्टम शामिल है। 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक अपनी लॉन्चिंग को लेकर लंबे समय से चर्चा में थी। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को 6 नये कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
बाइक स्पेसिफिकेशन
2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में तीन नई कलर स्कीम और कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ-साथ ट्राइपर नेविगेशन सिस्टम शामिल है। बता दें की यह भले ही इसे नई हिमालयन ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ उतारा गया है, लेकिन एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल का लेआउट और डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी बाइक के नए एडिशन को रॉयल एनफील्ड हिमालयन यूके डिस्ट्रीब्यूटर MotoGB कंपनी के साथ मिलकर पेश किया है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन के नए फीचर्स
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 2021 में 411cc सिंगल सिलिंडर, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 24.3bhp और 32Nm टॉर्क जेनेरेट करती है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ ही इसमें दोनों वील्ज में डिस्क ब्रेक और ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है। यह नया ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम से लैस रहेगा जो कि आपके स्मार्टफोन से जुड़ा हो सकता है। यह आपको कहां कब मुड़ना है इसके बारे में दिशा निर्देश देता रहेगा।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन बुलेट 6 कलर में मौजूद
2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन को 6 नए कलर में पेश किया गया है। ये कलर है- मिराज सिल्वर, ग्रेवल ग्रे, लेक ब्लू, रॉक रेड, ग्रेनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन। इसके अलावा मोटरसाइकिल को 3 थीम- रॉक रेड, लेक ब्लू और ग्रेवल ग्रे के साथ मौजूदा कलर पैलेट में पेश किया गया है।
जानिए सभी वेरियंट्स की कीमत
बता दें कि कीमत की बात की जाय तो कंपनी ने अपने इस बाइक के दाम में बढ़ोतरी की है। नई हिमालयन की कीमत 2.01 लाख (एक्स-शोरूम चेन्नई) है।
मिराज सिल्वर - 2,36,286 रुपये
ग्रेवल ग्रे - 2,36,286 रुपये
लेक ब्लू - 2,40,285 रुपये
रॉक रेड - 2,40,285 रुपये
पाइन ग्रीन - 2,44,284 रुपये
ग्रेनाइट ब्लैक - 2,44,284 रुपये
रॉयल एनफील्ड ने कहा कि 11 फरवरी 2021 से नई आरई हिमालयन देशभर में रिटेल सेल के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications