रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का प्लान बना रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी मोटरसाइकल के दाम बढ़ाए हैं। रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन बाइक के दाम बढ़ा दिए हैं।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का प्लान बना रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें।रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी मोटरसाइकल के दाम बढ़ाए हैं। रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन बाइक के दाम बढ़ा दिए हैं। महामारी के कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेल में काफी गिरावट आई थी। कंपनियां अब उसकी भरपाई अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतों को बढ़ा कर रही है। जी हां क्लासिक बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉप्युलर बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत में इजाफा किया है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन की बढ़े हुए नई कीमत
- बता दें कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन कंपनी की सबसे पॉप्युलर बाइक्स में से एक है। बाइक के सभी कलर वेरियंट्स कंपनी ने महंगे कर दिए हैं। बाइक का ग्रेनाइट ब्लैक और स्नोवाइट वेरियंट अब 1.91 लाख रुपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 1.89 लाख रुपये थी।
- स्लीट ग्रे और ग्रेवल ग्रे की कीमत 1.94 लाख रुपये हो गई है।
- वहीं लेक ब्लू और रॉक रेड वेरियंट 1.95 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इस वेरियंट की कीमत 1.94 लाख रुपये थी।
जानिए हिमालयन बुलेट के खास फीचर्स
रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन बाइक में बीएस6 कंप्लायंट 411cc का सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक का इंजन 24.3bhp का पावर और 32Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई हिमालयन बाइक में 5 स्पीड कॉन्स्टैंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है। 2020 हिमालयन मोटरसाइकल, Classic 350 ड्यूल-चैनल ABS के बाद BS6 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से आने वाली रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन में ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। इसके अलावा, 2020 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में हैजॉर्ड स्विच, दमदार ब्रेक मैकनिज्म और बेहतर साइड-स्टैंड दिया गया है।
बजाज पल्सर ने भी बढ़ा दिए दाम
वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी सबसे पॉप्युलर बाइक पल्सर के दो सेगमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी बजाज पल्सर 125 सीसी और पल्सर 150 सीसी में हुई है। मालूम हो कि बीते जुलाई में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने अब पल्सर के इन दोनों सेगमेंट के प्राइस में 128 रुपये और जोड़ दिए हैं। कंपनी का कहना है कि हालिया बढ़त बेहद मामूली है और इससे ग्राहकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बजाज पल्सर के इन दो सेगमेंट के दाम बढ़े जरूर हैं, लेकिन इसके विजुअल्स या मैकेनिकल पार्ट्स में किसी तरह का अपग्रेड देखने को नहीं मिल रहा है।
ये है बजाज पल्सर 125 सीसी और 150 सीसी की नई कीमत
बजाज ऑटो लिमिटेड के पल्सर के 2 सेगमेंट की कीमतों में 128 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब बजाज पल्सर 125 नियॉन की कीमत 71,123 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 70,995 रुपये थी। वहीं, बजाज पल्सर 125 नियॉन के डिस्क वैरिएंट की कीमत 75,923 रुपये हो गई है, जो कि पहले 75,795 रुपये थी। बजाज पल्सर 125 सीसी के स्प्लिट सीट ट्रिम ऑप्शन की कीमत अब 79,219 रुपये हो गई है, जो कि पहले 79,091 रुपये थी। ये सभी दिल्ली स्थित एक्स शो रुम के प्राइस हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications