रॉयल एनफील्ड ने अपनी क्लासिक 350 बाइक का बीएस वीआई कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स शोरुम) है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड ने अपनी क्लासिक 350 बाइक का बीएस वीआई कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स शोरुम) है। जो कि पुराने डुअल चैनल एबीएस वाले बीएस4 मॉडल से 11 हजार रुपए महंगी है। दमदार इंजन और आकर्षक लुक वाली इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने दो नए रंगों स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक में पेश किया है। इसके अलावा पिछले मॉडल में मौजूद रिग्नल एयरबॉर्न ब्लू, सिग्नल स्टॉर्म राइडर सैंड, गनमेटेल ग्रे और क्लॉसिक ब्लैक कलर भी उपलब्ध होगा। यह यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन (यूसीई) प्लेटफॉर्म से नए रेग्यूलेटरी इमीशन नॉर्म्स के तहत आने वाला कंपनी का पहला मोटरसाइकिल मॉडल है। बाइक : बिना डाउनपेमेंट के मिल रही, देती है बुलेट को टक्कर ये भी पढ़ें
इंजन और पावर की खासियत
नई बीएस6 क्लासिक 350 में इंजन अपडेट के अलावा कई सारे बदलाव किए गए हैं। इस बाइक में कार्बोरेटर की जगह पर फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का प्रयोग किया गया है। वहीं इस मोटरसाइकिल में एलॉय व्हील दिए गए हैं। बात करें इंजन और पावर की तो काफी दमदार इंजन है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बीएस 4 मॉडल में 346सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 5250 Rpm पर 19.8 Bhp की पावर और 4000 Rpm पर 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड स्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस है। अब इंजन अपडेट करने के बाद इसका पावर आउटपुट क्या है, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक को 2008 में किया पेश
वहीं रॉयल एनफील्ड के सीईओ ने कहा कि 'हमने अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान पोर्टफोलियो में समय से पहले अनिवार्य रूप से बीएस6 इमीशन वाले वाहनों की उपस्थित दर्ज करी दी है, जो कि आगे भी जारी रहेगी। रॉयल एनफील्ड क्लासिक को 2008 में पेश किया गया था। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद की ब्रिटिश बाइक्स के रेट्रो लुक को कंपनी की ओर से एक ट्रिब्यूट है। इसके अलावा अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे कुछ अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
महज 10,000 रुपये में करें बुकिंग
बता दें कि, रॉयल एनफील्ड ने कुछ दिनों पहले ही अपने डिलरशिप पर नई बीएस6 क्लासिक 350 को पहुंचाना शुरु कर दिया था। मोटरसाइकिल की डीलर्स ने अनऑफीशियली बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलाव इस बाइक की बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। इसके लिए आपको महज 10,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा। क्लासिक 350 कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। बीएस6 मोटरसाइकिल की खरीद पर ग्राहकों को 3 साल की वारंटी के साथ 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगा, जिसे एक साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications