वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने कोरोना काल में अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। रॉयल एनफील्ड ने सर्विस ऑन व्हील्स सुविधा को लॉन्च कर दिया है।
नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने कोरोना काल में अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। रॉयल एनफील्ड ने सर्विस ऑन व्हील्स सुविधा को लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से ग्राहकों को अपने घर पर सुरक्षित, सुविधाजनक और अवरोध रहित फ्री मोटरसाइकिल सर्विस उपलब्ध होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो लोग नजदीकी वर्कशॉप पर जाकर वाहन की सर्विसिंग नहीं करवा पा रहे उनके लिए कंपनी सीधे घर पर बाइक सर्विसिंग उपलब्ध करा रही है। अब इस सर्विस ऑन व्हील्स प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को उनके घर पर ही बाइक सर्विसिंग की सुविधा मिलेगी। इस पहले के तहत कंपनी ने सर्विस ऑन व्हील्स के लिए विशेष रूप से विकसित की गईं 800 मोटरसाइकिल्स को देश में विभिन्न डीलरशिप्स पर तैनात किया है। Bullet : मिल रही 36 हजार रु से कम में, जानिए लेने का तरीका ये भी पढ़ें

घर पर आएगी सर्विस टीम
इस प्रोग्राम में एक मोबाइल सर्विस टीम आपके घर पर जाएगी और बाइक की पूरी सर्विसिंग करेगी। इसके लिए विशेष रूप से तैयार की गई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल्स टूल्स, इक्विपमेंट और स्पेयर पार्ट्स कैरी करने में सक्षम हैं। इनकी मदद से ये बाइक्स ग्राहक के घर पर शिड्यूल्ड मेंटिनेंस सर्विस, माइनर रिपेयर्स, क्रिटिकल कंपोनेंट टेस्टिंग, पार्ट्स रिप्लेसमेंट, इलेक्ट्रिकल डायेग्नोसिस समेत बाइक की सभी टिपिकल सर्विस और रिपेयर जरूरतों को 80 फीसदी तक पूरा कर सकती हैं। जानकारी दें कि हाल ही में कंपनी ने कॉन्टेक्टलेस (बिना संपर्क में आए) खरीदारी को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन बाइक्स की बुकिंग सर्विस भी शुरू की थी।
ग्राहकों को बुक करानी होगी सर्विसिंग
रॉयल एनफील्ड ने बयान में कहा कि ग्राहक सर्विस की क्वालिटी को लेकर आश्वस्त रह सकता है क्योंकि सर्विस ऑन व्हील्स का संचालन ट्रेन्ड व अधिकृत सर्विस टेक्निशियंस करेंगे। सर्विसिंग में इस्तेमाल होने वाले ल्यूब्स व पार्ट्स की वॉरंटी 12 माह की है। ग्राहक निकटतम रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से संपर्क कर सर्विस ऑन व्हील्स के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
कंपनी ने सर्विस एक्सपीरियंस के लिए उठया कदम
बता दें कि सर्विस ऑन व्हील्स के अलावा रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टैक्टलैस खरीद और सर्विस एक्सपीरियंस के लिए कुछ अन्य पहलें भी की हैं। इनमें होम टेस्ट राइड्स, बाइक खरीद व सर्विसिंग के लिए ई-पेमेंट विकल्प, पिक अप एंड ड्रॉप फैसिलिटी आदि शामिल हैं। इन पहलों का मकसद ग्राहकों के लिए अधिक से अधिक सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।
घर बैठे खरीदिए फेवरेट बुलेट
जानकारी दें कि हाल ही में कंपनी ने कॉन्टेक्टलेस (बिना संपर्क में आए) खरीदारी को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन बाइक्स की बुकिंग सर्विस भी शुरू की थी। यानी अब अपनी पंसदीदा रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने के लिए आपको कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे। अब कंपनियां धीर-धीरे पटरी पर लौटने का प्रयास कर रही हैं। देश की बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने देशभर में अपने 90 फीसदी रीटेल स्टोर्स को दोबारा खोल दिया है। इसी कड़ी में रॉयल एनफील्ड ने अपने बाइक लवर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस बाइक खरीद की सुविधा शुरू की। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications