रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के मॉडिफिकेशन का क्रेज युवाओं के बीच बहुत ही ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में अपनी नई बुलेट लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के मॉडिफिकेशन का क्रेज युवाओं के बीच बहुत ही ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में अपनी नई बुलेट लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की इस नेक्स्ट जनरेशन बुलेट का नाम मीटियर 350 है।Bullet : मोबाइल ऐप से बुक करें बाइक, Royal Enfield ने शुरू कि नई सर्विस ये भी पढ़ें

मिली जानकारों के मुताबिक कंपनी इन्हें अगले महीने लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इन बुलेट के वैरिएंट, डिटेल और फोटोज लीक हो चुके हैं। लीक्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड की इस बुलेट को 3 वैरिएंट और 7 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।
बुलेट में मिलेंगी 3 वेरियंट्स, 7 कलर का ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड मीटिरयर 350 बाइक, बंद हो चुकीं बीएस4 थंडरबर्ड और थंडरबर्ड X350 का रिप्लेसमेंट होगी। मीटिरयर 350 बिलकुल नए प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें नया एयर-कूल्ड इंजन होगा। बता दें कि Rushlane ने इस दमदार बाइक का लीक्ड ब्रॉशर पब्लिश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड मीटिरयर 350 बाइक फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा इन 3 वेरियंट्स में आएगी। यह मोटरसाइकल फायरबॉल येलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर रेड मैटेलिक, स्टेलर ब्लैक मैट, स्टेलर ब्लू मैटेलिक, सुपरनोवा ब्राउन ड्यूल-टोन और सुपरनोवा ब्लू ड्यूल-टोन इन 7 कलर स्कीम्स में आएगी।
ऐसी हो सकती बाइक की स्पेसिफिकेशंस
फायरबॉल इस बाइक का एंट्री-लेवल वेरियंट है, जबकि सुपरनोवा इसका टॉप-इंड वेरियंट है। बाइक के प्रत्येक वेरियंट में कुछ न कुछ यूनीक फीचर्स दिए गए हैं। फायरबॉल वेरियंट ट्रिपर नैविगेटर, ब्लैक कंपोनेंट्स, सिंगल कलर टैंक, डीकैल के साथ ग्राफिक्स, कलर्ड रिम टेप और ब्लैक इंजन के साथ आ सकता है। वहीं, Stellar वेरियंट बॉडी कलर्ड कंपोनेंट्स, प्रीमियम बैज, क्रोम एग्जस्ट सिस्टम, क्रोम हैंडलबार, क्रोम EFI कवर और बैकरेस्ट के साथ आएगा।
बाइक में मिलेगा नया यूसीई 350 इंजन मिलेगा
सुपरनोवा वेरियंट प्रीमियम ड्यूल-टोन पेंट, प्रीमियम सीट फिनिश, विंडस्क्रीन और क्रोम इंडीकेटर्स के साथ आ सकता है। ट्रिपर नैविगेशन एक सेमी-डिजिटल ड्यूल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो कि रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल में पहली बार ब्लूटूथ कनेक्टिविटी लेकर आया है। यह फीचर सभी वेरियंट्स के लिए स्टैंडर्ड के रूप में दिया गया है। मीटिरयर 350 बाइक नए UCE 350 इंजन के साथ आ सकती है। इसके परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशंस में काफी चेंज देखने को मिल सकता है। रॉयल एनफील्ड मीटिरयर 350 में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications