नए साल के शुरूआत के साथ ही वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली: नए साल के शुरूआत के साथ ही वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। जी हां देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक्स निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी क्लासिक 350 की कीमत में इजाफा किया था, अब कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350 के दाम में भी बढ़ोत्तरी कर दी है।

Bullet को टक्कर देगी Honda की ये बाइक, जानें कीमत और खासियत
कंपनी ने बढ़ाई कीमत, ये रहे नए और पुराने रेट
बुलेट 350 कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली सबसे किफायती सीरीज है। हालांकि कंपनी ने बाइक्स की कीमतों में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं की है। जानकारी के अनुसार बुलेट X 350 की कीमत 1,27,284 रुपये तय की गई है जो कि पहले 1,27,094 रुपये थी। वहीं इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट की कीमत 1,42,895 रुपये हो गई है जो कि पहले 1,42,705 रुपये थी। इसके अलावां बुलेट 350 की कीमत 1,33,452 रुपये कर दी गई है जो कि पहले 1,33,261 रुपये थी।
बुलेट 350 की ये हैं खासियत
इस बाइक में 346cc कैपिसिटी का सिंगल सिलिंडर युक्त फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। इसका इंजन 19.1bhp की पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बुलेट 350 में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह चार रंगों में उपलब्ध है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 13.5 लीटर फ्यूल कैपसिटी वाली टैंक है। इसका वजन 186 किलोग्राम है, जिसमें फ्यूल और ऑयल भी शामिल है। इसके अलावा पिछले हिस्से में स्प्रिंग सस्पेंशन, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पिछले हिस्से में ड्रम ब्रेक, सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद है। इस मोटरसाइकिल को खरीदने से पहले अगर आप टेस्ट ड्राइव करना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट के जरिये अप्लाई कर सकते हैं।
बजाज के पॉप्युलर बाइक्स के दाम बढ़े
दूसरी तरफ बजाज और टीवीएस जैसी कंपनी ने भी अपनी कई स्पोर्ट्स और क्रूजर के साथ ही एडवेंचर सेगमेंट की कई पॉप्युलर बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं। बजाज ने अपनी कई पॉप्युलर बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं, जिनमें एडवेंचर क्रूजर 220 के साथ ही प्लसर सीरिज और डॉमिनर 400, डॉमिनर 250 भी है। कंपनी ने अवेंजर क्रूजर 220 की कीमत 3,521 रुपये बढ़ा दी है, जिसके बाद इसकी एक्स शोरूम कीमत अब 1.24 लाख रुपये हो गई है। वहीं बजाज ने डॉमिनर 400 की कीमत 3,480 रुपये और डॉमिनर 250 की कीमत 3,500 रुपये बढ़ा दी है। बजाज ने प्लसर 220F की कीमत 3,500 रुपये, प्लसर NS160 की कीमत 3,000 रुपये और प्लसर NS200 की कीमत 3,500 रुपये बढ़ा दी है।
टीवीएस ने भी बढ़ाई कीमत
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप अपाची सीरिज की बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद अपाची RR 310 3,000 रुपये महंगी होकर 2.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की हो गई हैं। वहीं अपाची आरटीआर 200 4V 2,000 रुपये महंगी होकर 1.33 लाख रुपये की हो गई हैं। अपाची आरटीआर 160 4V 1,770 रुपये महंगी हो गई हैं। साथ ही अपाची आरटीआर 180 और अपाची आरटीआर 160 भी क्रमश: 1770 और 1520 रुपये महंगी हो गई हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications