दिग्गज मोटरसाइकल निर्माता रॉयल एनफील्ड बड़ी प्लानिंग पर काम कर रहा है। कंपनी 14 नई बाइक लाने की तैयारी में है।
नई दिल्ली: दिग्गज मोटरसाइकल निर्माता रॉयल एनफील्ड बड़ी प्लानिंग पर काम कर रहा है। कंपनी 14 नई बाइक लाने की तैयारी में है। बता दें कि एमएनसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वेबिनार के दौरान कंपनी में प्रॉडक्ट डेवलपमेंट हेड Simon Warburton ने खुलासा किया कि रॉयल एनफील्ड इस वक्त 14 नए मॉडल्स पर विचार कर रही है। Bullet : खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा रुकें, आ रहे ये 3 नए मॉडल ये भी पढ़ें

इस प्रस्ताव को पिछले साल कंपनी के प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी हेड मार्क वेल्स ने रखा था। वहीं अगर कुछ रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो ये बाइक अभी कॉन्सेप्ट हैं और एडवांस्ड प्रॉडक्शन स्टेज में नहीं हैं। वहीं ये भी पता चला है कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद कंपनी इन बाइक्स को भारतीय बाज़ार समेत कई देशों में लॉन्च करेगी।
कंपनी पर कोई कर्ज नहीं
जानकारी दें कि रॉयल एनफील्ड के एमडी सिद्धार्थ लाल का कहना है कि पिछले लगभग 14 सालों से कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। इससे संकट के समय में मदद मिलती है और इसका अर्थ है कि हमें बिना सोचे समझे या हमारी लंबी अवधि की सफलता को प्रभावित करने वाले तरीके से कदम उठाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कुछ महीनों तक हमारा रेवेन्यु शून्य रहता है, जैसा कि मौजूदा वक्त में संभव है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। हम गुजारा कर लेंगे।
रॉयल एनफील्ड की संभावित आगामी मॉडल्स
वहीं अगर आने वाले रॉयल एनफील्ड मॉडल्स की बात करें तो इनमें बिल्कुल नई 650 Twin शामिल हो सकती है। इसके साथ ही काफी संभावना है कि यह Indian FTR 1200 के जैसी एक फ्लैट ट्रैकर स्टाइल्ड बाइक होगी। इस बात की भी संभावना है कि कंपनी 650cc Himalayan पर काम कर रही हो। ऐसी भी खबरें आई थीं कि रॉयल एनफील्ड नए 250cc प्लेटफॉर्म और बिल्कुल नए इंजन पर काम कर रही है। लेकिन कंपनी पुष्ट कर चुकी है कि वह अभी 250cc प्लेटफॉर्म पर काम नहीं कर रही है। 2018 EICMA मोटरसाइकिल शो में रॉयल एनफील्ड ने Concept KX 838 को शोकेस किया था, जो कंपनी के बिग बाइक सेगमेंट यानी 650cc से ऊपर की बाइक सेगमेंट में उतरने का जरिया बन सकता है। KX 838 का प्रॉडक्शन मॉडल भी 14 नए मॉडल वाले प्लान का हिस्सा हो सकता है।
टीवीएस जल्द नई बाइक लॉन्च की तैयारी में
देश की बड़ी 2-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर अब अपने प्रीमियम सेगमेंट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए नए लॉन्च की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी नई बाइक टीवीएस Zeppelin को दमदार इंजन और हाइटेक फीचर्स के साथ ला रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीवीएस मोर्टस की तरफ से पेश की जाने वाली पहली क्रूजर बाइक होगी। कंपनी ने नई Zeppelin 220 में लो हाइट सीट, फॉवर्ड फुट रेस्ट, छोटे रिम साइज का प्रयोग किया है। जो कि इसे परफेक्ट क्रूजर डिजाइन प्रदान करता है। बाजार में यह बाइक सीधे तौर पर बजाज अवेंजर और जावा क्लॉसिक जैसे बाइक्स को टक्कर देगी। वहीं जानकारों का मानना है कि कंपनी इस बाइक को 1.50 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। यह बाइक साल 2021 के शुरूआत में लॉन्च हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications