नई दिल्ली, जुलाई 8। भारत में जितनी बाइके हैं उन सबमें बुलेट की अपनी ही धाक है। रॉयल एनफील्ड एक ऐसी बाइक है, जिसे खरीदना लोगों का सपना होता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपको झटका लग सकता है। क्योंकि बुलेट की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। रॉयल एनफील्ड ने भारत में बिकने वाली सभी मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ा दी है। मोटरसाइकिलों के दाम मॉडल, वैरिएंट और कलर के आधार पर 4,470 रुपये से 8,405 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। यहां हम आपको बुलेट के अलावा सभी मॉडलों की नयी कीमतें बताएंगे।
बुलेट 350 की नयी कीमत
बुलेट 350 केएस के बुलेट सिल्वर और ऑनिक्स ब्लैक की कीमत 1,53,718 रु बढ़ा कर 158,485 रु कर दी गयी है। वहीं इसका ब्लैक मॉडल आपको 160,775 रु के बजाय 165,754 रु में मिलेगा। इसी तरह बुलेट ईएस के जेट ब्लैक, रीगल रेड और रॉयल ब्लू की कीमत 1,76,731 रु से बढ़ कर 1,82,190 रु हो गयी है।
बुलेट क्लासिक 350
इस वेरिएंट के सिंगल-चैनल एबीएस, चेस्टनट रेड, ऐश, मर्करी सिल्वर, रेडडिच रेड और प्योर ब्लैक की कीमत 172,466 रु से बढ़ कर 1,79,782 रु होगी। वही डुअल-चैनल एबीएस, क्लासिक ब्लैक, प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वरको अब आप 188,531 रु में खरीद सकते हैं। डुअल-चैनल एबीएस और गनमेटल ग्रे के एलॉय मॉडल की कीमत 203480 रु और स्पोक मॉडल की कीमत 190,555 रु होगी। डुअल-चैनल एबीएस और स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक की कीमत 198,600 रु से बढ़ कर 2,06,962 रु होगी। डुअल-चैनल एबीएस, ऑरेंज एम्बर और मेटालो सिल्वर का दाम 195,252 के बजाय 2,03,480 रु होगा। आगे जानिए बाकी मॉडलों की नयी कीमतें।
मीटियोर 350 नयी कीमतें
इस बाइक का फायरबॉल वेरिएंट (रेड और येलो) अब 184,319 रु के बजाय 1,92,109 रु में मिलेगा। वहीं स्टेलर (ब्लू, रेड, ब्लैक) की कीमत अब 190,079 रु के बजाय 1,98,099 रु होगी। सुपरनोवा (ब्राउन और ब्लू) वेरिएंट को आप 199679 रु के बजाय 2,08,084 रु में खरीद सकेंगे।
हिमालयन की नयी कीमतें
हिमालयन का ग्रेनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन अब 208,657 रु के बजाय 2,13,273 रु में मिलेगा। वहीं मिराज सिल्वर और ग्रेवल ग्रे की कीमत 201314 रु से बढ़ कर 2,05,784 रु होगी। लेक ब्लू और रॉक रेड का दाम अब 204,985 रु की तुलना में 2,09,529 रु होगा।
इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी650
इंटरसेप्टर 650 का मार्क 2 क्रॉम अब 297134 रु के बजाय 3,03,620 रु में मिलेगा। इसके बेकर एक्सप्रेस, सनसेट स्ट्रिप और डाउनटाउन ड्रैग की कीमत अब 283,593 रु के बजाय 2,89,805 रु होगी। इस बाइक का ऑरेंज क्रश, वेंचुरा ब्लू और कैन्यन रेड आपको 275,467 रु के बजाय 2,81,518 रु में मिलेगा। कॉन्टिनेंटल जीटी650 के मिस्टर क्लीन वेरिएंट को आप 313,368 रु के बजाय 320,177 रु, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और रॉकर रेड को 291,700 रु के बजाय 298,079 रु और डक्स डीलक्स और वेंचुरा स्टॉर्म वेरिएंट को 299,830 रु के बजाय 306,368 रु में खरीद सकते हैं। रॉयल एनफील्ड हीरो और बजाज सहित बाइकों की कीमतें बढ़ाने वाली अन्य कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। हालांकि कंपनी ने अभी कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications