नई दिल्ली, अगस्त 6। 28 साल पहले भारत सरकार ने एक रुपये के नोट को बंद कर दिया था। मगर जनवरी 2015 में इसकी छपाई फिर से शुरू की गई। 1 रु का नोट नए अवतार में बाजार में आया। हालांकि पुराने नोट या उनकी मान्यता अभी खत्म नहीं हुई है। बल्कि उनकी वैल्यू और भी अधिक बढ़ गयी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक रुपए के पुराने नोट बिकते हैं और आपको इनके बदले मोटी रकम मिल सकती है। हम आपको एक ऐसे नोट की जानकारी देंगे, जो आपको 7 लाख रु दिला सकता है।
7 लाख रुपए में बिकने वाला एक रुपए का नोट
7 लाख रुपए में बिकने वाले एक रुपए के नोट की कुछ खासियते हैं। ये आजादी से पहले का ये अकेला नोट है। उस नोट पर तत्कालीन गवर्नर जे डब्ल्यू केली के हस्ताक्षर हैं। ये नोट 87 साल पुराना है। इस ब्रिटिश राज में 1935 में जारी किया गया था। इस नोट को आप 7 लाख रु तक में बेच सकते हैं। बेचने के लिए आपको ईबे साइट पर जाना होगा।
सारे नोट कीमती
ऐसा नहीं है कि ईबे में हर नोट इतना कीमती और महंगा है। कुछ नोट ऐसे भी हैं जो कम कीमत में मिल और बिकेंगे। इनमें 1966 का एक रुपए का एक नोट शामिल है। ये नोट मात्र 45 रुपए में उपलब्ध है। 1957 का एक रु का नोट 57 रुपए में मिल रहा है।
क्यों बिकते हैं इतने महंगे
कुछ पुराने नोट और सिक्के काफी महंगे बिकते हैं। ऐसा उनकी दुर्लभता के कारण होता है। समय के साथ दुर्लभ और कुछ उनमें विशेष होने के कारण उनकी वैल्यू बढ़ जाती है और वे लाखों-करोड़ों में बिकते हैं। आप 786 सीरीज के नोट काफी अधिक रकम पर बेच सकते हैं।
एक और नोट बना सकता है लखपति
एक और एक रुपये के पुराने नोट के बदले आपको 1 लाख रु मिल सकते हैं, वो 100 साल से भी अधिक पुराना है। इसके लिए आपको क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म पर उस नोट को नीलाम करना होगा। इस तरह आपको 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन कमाने का मिल सकता है। ये नोट 1917 का है। यानी अंग्रेजों के जमाने का।
और भी हैं सिक्के
यदि आपके पास 1 रु का वो पुराना सिक्का है जो 1985 में जारी किया गया था तो इस समय वो लाखों रुपए में बिक सकता है। मगर उस सिक्के पर H का चिन्ह बना हुआ होना चाहिए। इसी तरह यदि आपके पास 5 रु का पुराना नोट या सिक्का है, जिसमें माता वैष्णो देवी का चित्र है तो आप उससे भी लाखों रुपए कमा सकते है। 786 अंक को पवित्र माना जाता है। कई लोग इस नंबर के पीछे लाखों रुपया देने को तैयार रहते हैं।
नोट-सिक्के बेचने का तरीका
- सबसे पहले आप coinbazar.com, ebay.Com या quikr.com में किसी वेबसाइट पर जाएं और रजिस्टर करें
- इसके बाद अपने नोट या सिक्के की फोटो अपलोड करें
- जिस रेट पर आप नोट या सिक्के को बेचना चाहते हैं उसे वेबसाइट पर दर्ज करें
- फिर जो भी ग्राहक आपके नोट या सिक्के को खरीदेगा, वह आपसे संपर्क करेगा
- आप मोल-भाव करके उसे बेच सकते हैं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications