नयी दिल्ली। अगर आपके खाते में अचानक से करोड़ो रु आ जाएं तो आपकी क्या हालत होगी? ऐसी स्थिति में खुशी से ज्यादा डर लग सकता है। मगर एक लड़की के साथ ही ऐसा हुआ। यूपी के जिला बलिया की एक लड़की के खाते में अचानक 9.99 करोड़ रु आ गए। इतना पैसा आ जाने पर उस लड़की और उसके परिवार को काफी झटका लगा। ये झटका खुशी वाला नहीं बल्कि टेंशन वाला था। आगे क्या हुआ आइए जानते हैं।
ये है पूरा मामला
बलिया जिले के रुकूनपुरा गांव की एक लड़की के खाते में 9.99 करोड़ रु आ गए। इतने पैसों की बात सामने आने पर बैंक (इलाहाबाद बैंक) ने खाते में लेन-देन पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं इस मामले से लड़की ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। बीते सोमवार को ये लड़की अपनी बैंक ब्रांच में अकाउंट में पैसों की जानकारी लेने गई। लेकिन वहां पूरा माजरा ही अलग नजर आया। लड़की को उसके खाते में 9.99 करोड़ रु और खाते से लेन-देन पर पाबंदी लगाने की बात बताई गई। ये बात सुन उस लड़की को भी काफी झटका लगा।
पीएम योजना से जुड़े हैं तार
इस लड़की ने पुलिस को बताया कि 2018 में उसने बैंक में खाता खुलवाया था। उसी समय एक दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन कर आधार कार्ड और फोटो मांगी और पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कही। लड़की ने सभी कागजात बताए गए पते पर भेज दिए। इसके बाद लड़की के घर एटीएम कार्ड आया। लड़की ने एटीएम भी उस व्यक्ति को भेज दिया और साथ ही उसका पिन भी बता दिया। लड़की का कहना है कि पैसों की लेन-देन के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं। उसके मुताबिक वे नहीं जानती की पैसे कहां से आए हैं और न ही उसे खाते में पड़े पैसों से कोई मतलब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कई बार हुआ लेन-देन
उधर बैंक कर्मचारियों का कहना है कि इस बैंक अकाउंट से कई बार लेन-देन हुई है। लड़की के अनुसार वे मुश्किल से ही अपने साइन कर पाती है, क्योंकि वे शिक्षित नहीं है। इतने रु आ जाने से ये पूरा परिवार परेशान है। बता दें कि पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं। खास कर नोटबंदी के समय रिक्शे वाले, सब्जी वाले जैसे लोगों के खातों का जालसाजों ने इस्तेमाल किया है। इस तरह की कई रिपोर्ट्स पहले भी आ चुकी हैं।
फूल वाले की पत्नी के खाते में 30 करोड़ रु
कुछ महीने पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से। जहां एक आदमी की पत्नी के खाते में अचानक 30 करोड़ रुपये होने का पता चला था। हैरानी यह है कि ये आदमी फूल बेच कर अपना गुजारा करता है। फूल विक्रेता के मुताबिक यह पता लगाने की कोशिश की कि पत्नी के खाते में पैसा कैसे आया। उनके मुताबिक खाते में केवल 60 रुपये थे लेकिन अचानक इतना अधिक पैसा आ गया, जिसे वे समझ नहीं पाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications