नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच भारत में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए। स्थिति में सुधार के साथ रोजगार के मौके भी बढ़े। मगर अभी भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कोरोना संकट के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने कई तरह की नयी योजनाएं शुरू कीं, जिनमें गरीबों के लिए फ्री राशन और महिला जनधन खाताधारकों को पैसा दिया जाना शामिल है। इसी तरह सरकार बेरोजगारों के लिए भी एक स्कीम शुरू कर चुकी है। श्रम मंत्रालय ने कोरोना काल में बेरोजगारों के लिए अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना शुरू की, जिससे नौकरी गंवाने वालों को काफी फायदा हुआ है। सरकार ने बेरोजगार हुए लोगों को 16 करोड़ रु बांटे हैं। जबकि इस योजना के लिए अभी भी बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं।
कितने लोगों को हुआ फायदा
एक रिपोर्ट के अनुसार नौकरी गंवा चुके 36 हजार लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। इतना ही नहीं अब भी लगभग 1 हजार लोग अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत आवेदन कर रहे हैं। हालांकि आवेदन करने वालों में से 16 हजार को लोगों के बीच ही 16 करोड़ रु बंटे हैं, जबकि बाकी 20 हजार लोगों के आवेदनों की जांच जारी है। संकट के इस समय में अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना बेरोजगारों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है।
कितना मिलता है पैसा
जहां तक अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत मिलेन वाली राशि की बात है तो बेरोजगार लोगों को सैलेरी का 50 फीसदी पैसा मिलता है। ये पैसा अधिकतम तीन महीने तक मिलता है। ये तीन महीने वो समय है जिसमें अगर बेरोजगार व्यक्ति कोई नौकरी हासिल कर ले। अगर तीन महीने से पहले ही किसी की नौकरी लग जाए तो फिर योजना का बेनेफिट मिलना बंद हो जाता है।
क्या होगा 20 हजार लोगों का
जैसा हमने बताया कि कुल 36 हजार आवेदकों में से अभी तक 16 हजार लोगों को पैसा मिला है। बाकी बचे 20 हजार लोगों के आवेदन की जांच चल रही है। साथ ही भुगतान की प्रोसेस भी जारी है। कोरोना काल में बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए लोगों की मदद करने के लिए सरकार ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की शुरुआत की थी।
कैसे लागू हुई स्कीम
बता दें कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधीन आने वाले ईएसआईसी के तहत अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया था। यानी ईएसआईसी के तहत जिन लोगों को लाभ मिलता है वे सभी इस योजना से फायदा ले सकते हैं (बशर्ते के वे कोरोना संकट में बेरोजगार हुए हों)। ईएसआईसी के लाभार्थियों की संख्या लगभद 3.5 करोड़ है। इसमें बहुत से लोग कोरोना काल में बेरोजगार हुए।
इन राज्यों को मिला फायदा
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ लेने वाले सबसे अधिक लोग आंध्र प्रदेश से रहे। वहीं इस लिस्ट में सबसे पीछे उत्तर प्रदेश और बिहार का नाम है। इन दोनों राज्यों के बेरोजगार हुए सबसे कम लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया। लिस्ट में जिन राज्यों ने आंध्र प्रदेश के बाद योजना का सबसे अधिक फायदा उठाया उनमें हरियाणा और महाराष्ट्र का अगला नंबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications