नई दिल्ली, मई 21। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल सहित कुल 5 बड़े राहत भरे ऐलान किए हैं। इनमें से एक है गैस सिलेंडर पर 200 रु की राहत। जी हां घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रु की राहत दी जाएगी। मगर ये राहत सभी को नहीं मिलेगी। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रु प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सरकार पर सालाना लगभग 6100 करोड़ रु का भार पड़ेगा।
जानिए वित्त मंत्री के बड़े ऐलान
गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के साथ साथ पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया है। इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। लौह और इस्पात के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर उनकी कीमतों को कम करने के लिए सीमा शुल्क को कम किया जाएगा। साथ ही स्टील के कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क कम किया जाएगा। इतना ही नहीं कुछ इस्पात उत्पादों पर निर्यात शुल्क भी लगाया जाएगा। आखिरी ऐलान है उर्वरक सब्सिडी का ऐलान किया, जो 1.10 करोड़ रु है। ये इस साल के बजट में प्रस्तावित 1.05 लाख करोड़ रु के अतिरिक्त होगी।
गैस सिलेंडर हुआ महंगा
बीते गुरुवार को सिलेंडर महंगा किया गया है। रसोई गैस के सिलेंडर का दाम साढ़े तीन रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये। कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 8 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है। दिल्ली में गैस का सिलेंडर 1003 रुपये का हो गया है।
जानिए बाकी शहरों का रेट
कोलकाता : 1029 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई : 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई : 1018.50 रुपये प्रति सिलेंडर
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
- दिल्ली : 2354 रुपये प्रति सिलेंडर
- कोलकाता : 2454 रुपये प्रति
- सिलेंडर मुंबई : 2306 रुपये प्रति सिलेंडर
- चेन्नई : 2507 रुपये प्रति सिलेंडर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications