
Deposit of Rs 2000 notes increased liquidity in banks: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की। इसमें सबसे खास बात 2000 रुपये के नोट की रही। आरबीआई ने आज इस विषय पर तमाम जानकारी साझा की हैं।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने इस दौरान बताया कि 2000 रुपये के काफी नोट बैंकों में जमा कराए जा रहे हैं। इसके चलते बैंकों की लिक्विडिटी बढ़ी है। इसका फायदा यह है कि बैंक आसानी से बिना ब्याज बढ़ाए ज्यादा लोन दे सकेंगे।
आंकड़ों के अनुसार 2000 रुपये के नोट की वापसी की घोषणा के बाद से अभी तक बैंकों में करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट वापस आ गए हैं। गवर्नर शक्तिकांता दास का कहना है कि 2000 रुपये नोटों की वापसी अनुमान के अनुसार ही है।
आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के जितने भी नोट जारी किए गए थे, उनमें से करीब 85 फीसदी वापस आ चुके हैं। और 2000 रुपये के नोटों की वापसी अनुमान के अनुसार ही चल रही है।
जानकारों का मानना है कि बैंकों के पास पैसा बढ़ने के चलते उनको अब शायद एफडी की ब्याज दरें न बढ़ानी पड़ें। क्योंकि बैंकों में जमा हो रहे 2000 रुपये के नोट से उनके पास काफी ज्यादा फंड हो गया है। यह खबर एफडी पर ज्यादा ब्याज की उम्मीद लगाने वालों की अच्छी नहीं मानी जा सकती है।
जानिए आज की क्रेडिट पॉलिसी की 10 प्रमुख बातें
- वित्त वर्ष 2024 में हेडलाइन मुद्रास्फीति हालांकि नीचे आ रही है, लेकिन अभी भी 4 फीसदी से ऊपर है।
- मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी आवश्यक कार्रवाई करते रहेंगे।
- औसत लिक्विडिटी लगातार ज्यादा बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण 2000 रुपये के नोट का बैंकों में वापस आना है।
- ग्रामीण मांग में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं घरेलू मांग काफी अच्छी है, जो विकास में सहायक है।
- इस वक्त कैपेक्स के लिए वातावरण काफी अच्छा बना हुआ है।
- जहां तक दिक्कतों की बात है तो मांग में कमजोरी, वैश्विक अस्थिरता, और एलनीनो का जोखिम है।
- चालू वित्तीय वर्ष में वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है।
- वास्तविक नीतिगत दर सकारात्मक बनी हुई है।
- करेंट अकाउंट डेफिसेट लगातार कम हो रहा है। उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में यह संभला रहेगा।
- जहां तक बढ़ती महंगाई की बात है तो इस पर अर्जुन की नजर बनाए रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: SBI ने बदला लॉकर एग्रीमेंट, तुरंत अपनी ब्रांच में पहुंचे
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications