नई दिल्ली, मई 14। कोरोना वायरस के चलते बीते करीब सवा 2 सालों में बहुत से लोगों के काम छिन गए और वे बेरोजगार हो गए। कारोबारियों तक को काफी नुकसान हुआ। गांव के साथ साथ शहरों के लोगों की भी कमाई रुक गयी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों की मदद की। हालांकि अभी भी कुछ छोटे कारोबारी हैं, जिनके काम पटरी पर नहीं लौट पाए हैं। ऐसे में यदि आप कमाई का कोई अलग रास्ता ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप एक 20 रु के नोट से 3 लाख रु कमा सकते हैं।
मिलेंगे पूरे 3 लाख रु
बता दें कि कई लोगों को पुराने नोट और सिक्के जमा करने का शौक होता है। यदि आपके पास भी कुछ पुराने नोट हैं तो आप उनमें से एक नोट से 3 लाख रु कमा सकते हैं। आज कल बाजार में पुराने नोट और सिक्कों को काफी ऊंची कीमतों पर खरीदा-बेचा जा रहा है। इसी ट्रिक से आप भी लखपति बन सकते हैं। एक खास 20 रु के नोट से ऐसा किया जा सकता है।
20 रु के नोट से बनें अमीर
20 रुपये का एक ऐसा खास नोट है जो 3 लाख रु में बिक सकता है। कुछ ऐसी वेबसाइट्स हैं, जिन पर इन दिनों लाखों रु में कुछ स्पेशल नोट खरीदे जा रहे हैं। 20 रु के जिस नोट की बात हम करने जा रहे हैं वो नोट गुलाबी रंग का है। दूसरी बात इस नोट पर 786 नंबर लिखा होना जरूरी है। इस नोट से आप 3 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।
कहां बेचें नोट
आप इस तरह के 20 रुपये के नोट को ई-बे वेबसाइट पर बेच सकते हैं। यह वेबसाइट पुराने नोटों और सिक्कों को खरीदने-बेचने के लिए है। दरअसल आज के समय में भी धर्म में भरोसा रखने वाले बहुत लोग हैं। 786 नबंर वाले 20 रु के नोट के साथ भी ऐसा ही है। मुस्लिम समाज में 786 नंबर को शुभ माना जाता है। मुस्लिम आबादी इसे पवित्र मानती है और वे इस नोट को ऊंचे दाम पर खरीद सकते हैं।
कैसे बेचें नोट
यदि आपके पास ऐसा नोट हो तो उसे बेचने के लिए www.ebay.com पर जाएं। होम पेज पर रजिस्टर करें। अपने आप को 'सेलर' के तौर पर रजिस्टर करें। फिर नोट की फोटो लें और इसे साइट पर अपलोड करें। ईबे आपके एड को पुराने नोट और कॉइन खरीदने के शौकीन लोगों तक पहुंचाएगा। फिर जो लोग एंटिक नोट को खरीदने में रुचि रखते हैं वो आपसे खुद संपर्क कर लेंगे।
होता है मोल-भाव
ऐसी साइटों पर लोगों से संपर्क कर अपने नोट के लिए मोल-भाव भी किया जा सकता है। वहीं सही कीमत मिलने पर आप अपने नोट को बेच दें। एक रुपये के पुराने नोट के बदले आपको 1 लाख रु मिल सकते हैं, वो 100 साल से भी अधिक पुराना है। इसके लिए आपको क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म पर उस नोट को नीलाम करना होगा। इस तरह आपको 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन कमाने का मिल सकता है। ये नोट 1917 का है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications