Money Came in Account : एक रैपर के खाते में 7.50 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर (4.25 लाख पाउंड) अचानक से आ गये। उसे पता भी नहीं था कि ये पैसा कहां से आया। बता दें कि इतनी रकम भारतीय मुद्रा में करीब 3.95 करोड़ रु होती है। जब उसने पाया कि उसके खाते में इतनी भारी रकम ट्रांसफर की गयी है तो उस व्यक्ति ने इसमें से बहुत सारा पैसा खर्च कर दिया।ॉ

जानिए पूरा मामला
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी के 24 वर्षीय अब्देल ग़ादिया को अपने खाते में करीब 4 करोड़ रु मिले, जिसके बाद उसने इस पैसे को कई चीजों पर उड़ाना शुरू कर दिया। ये पैसा एक दंपति द्वारा गलत खाता नंबर दर्ज करने के बाद उसके खाते में आ गया। इस पैसे को अब्देल जम कर खर्च करना शुरू कर दिया। ये पैसा वो दंपति अपने हाउस डिपॉजिट के लिए जमा कर रहा था, मगर गलत अकाउंट नंबर डालने से ये पैसा अब्देल के खाते में आ गया।
कहां खर्च किया पैसा
अब्देल ने सोने के बुलियन, कपड़े और मेकअप पर जम कर पैसा उड़ाया। मगर ये पैसा उसका नहीं था। उसे सिडनी के बरवुड लोकल कोर्ट में पेश होना पड़ा, जहाँ उसे मामलों में अपराधी मान कर दोषी ठहराया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या उसने दंपति के पैसे खर्च किए तो 24 वर्षीय अब्देल, जिसे यूट्यूब पर 'स्लिममी' के नाम से जाता है, ने उत्तर दिया - नहीं।

सही जगह नहीं पहुंचा पैसा
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अक्टूबर 2020 में, अज्ञात दंपति एक नए घर की खरीद को पूरा करने के अंतिम फेज में थे। उन्हें उनके ब्रोकर ने खरीदारी को अंतिम रूप देने के लिए एक कॉमनवेल्थ बैंक खाते में पैसे भेजने को कहा था। लेकिन जब सेटलमेंट की तारीख आई, तो कन्वेन्सर ने उन्हें बताया कि बैंक को उनके द्वारा भेजा गया पैसा नहीं मिला।
सोने पर काफी खर्च किया
दंपति को पता नहीं लगा कि उसके खाते में पैसा पहुंच गया है। ग़ादिया ने बताया कि वह सुबह उठा तो खाते में पैसे देखे। वे सिडनी में एक स्टोर पर सोने के बुलियन खरीदने गया और लगभग 600,000 डॉलर की खरीदारी की। उसने कुल 14 ऐसे बुलियन खरीदे, जिनका वजन 10 औंस से लेकर 1 किलो तक था। उसकी हर खरीदारी सीसीटीवी में कैद हो गयी।

गोल्ड कॉइन खरीदे
इसके बाद अब्देल ब्रिस्बेन में एक अलग स्टोर से 110,000 डॉलर से अधिक के गोल्ड कॉइन खरीदे। हालाँकि, अदालती दस्तावेजों से पता चला है कि ग़ादिया द्वारा खरीदा गया सोना अभी भी पुलिस को नहीं मिला है। उसने यूनीक्लो से कपड़े भी खरीदे। साथ ही विदेशी मुद्रा भी खरीदीय़ जून और जुलाई 2021 के दौरान, उन्होंने सिडनी के एटीएम से 13,600 डॉलर नकद भी निकाले। जब उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने पैसे के बारे में पूछताछ की, तो उसने इसे खर्च करने से इनकार किया। हालांकि, जब अक्टूबर 2021 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की तो ग़ादिया, ने तब एक कपड़े के गोदाम में पिक-पैकर के रूप में काम करके एक महीने में 4800 डॉलर कमाए थे, ने अधिकारियों से कहा कि वह "बस उठा और खाते में पैसे देखे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications