Rule Change in Hindi: नए महीने के शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं. मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है. ऐसे में यह महीना कई मायने में अहम होता है. आम तौर पर 1 तारीख को कई बदलाव होते हैं, जोकि इस बार भी होंगे. 1 मार्च से जेब और जिंदगी से जुड़े कुछ बदलाव होंगे. इन बदलावों में गैस सिलेंडर, बैंक एफडी से लेकर म्यूचुअल फंड से जुड़े हो सकते हैं. इसके बाद में एक-एक कर जान लेना चाहिए, ताकी नए महीने की शुरुआत बिना टेंशन की हो.
LPG गैस कीमतों में बदलाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर (LPG Cylinder Price ) की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में संभव है कि 1 मार्च से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो. फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई थी. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इनका असर घरेलू बजट पर सीधे तौर पर पड़ता है.
जेट फ्यूल प्राइसेज
LPG की कीमतों के साथ नजर जेट फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों पर नजर रहेगी. क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) 1 मार्च से इनकी कीमतों में बदलाव कर सकती हैं. इसका असर सीधे जेब पर पड़ता है. क्योंकि जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव का असर फ्लाइट टिकटों पर दिखेगा. वहीं, सीएनजी और पीएनजी कीमतों में बदलाव से गाड़ियों से ट्रैवल करना महंगा हो सकता है.

डीमैट खातों से जुड़े बदलाव
1 मार्च से डीमैट खातों (Demat Accounts) से जुड़े बदलाव लागू होंगे. इसके तहत सेबी ने म्यूचुअल फंड फोलियो और डीमैट खातों के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिससे नामांकन प्रोसेस को सुधारा जा सके. नए गाइडलाइंस के मुताबिक निवेशकों के बीमार होने या निधन होने की स्थिति में असेट्स को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.
बदलेगा UPI से जुड़ा ये नियम
1 मार्च से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI में बदलाव होने जा रहा. इसके जरिए बीमा प्रीमियम के पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाना है. यूपीआई सिस्टम (New UPI Rule) में बीमा-एएसबी यानी एप्लीकेशन सपोर्टेड बाय ब्लाॉक नाम का एक नया फीचर जोड़ी जाएगी. इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर्स अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही रकम को ब्लॉक कर सकेंगे. IRDAI ने इसे लेकर 18 फरवरी को सर्कुलर जारी किया था.
बैंकों में 14 दिन की छुट्टी
नए महीने में 14 दिन बैंकों में छुट्टी होगी. ऐसे में अगर मार्च महीने में अगर बैंक (Bank Holidays) से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें. हालांकि, बैंकों में छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. क्योंकि ये सर्विसेज 24 घंटे चालू रहेंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications