Financial Changes from 1 August: नए महीने की शुरुआत के साथ कई अहम चीजो में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका असर आम लोगो जेब और उनके दैनिक कार्य पर पड़ने वाला है। एलपीजी सिलेंडर के भाव से लेकर यूपीआई के नियमों में भी बदलाव हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं आज से किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।

यूपीआई यूज के तरीके में बदलाव
1 अगस्त, 2025 भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने यूपीआई कुछ बदलाव लागू करने जा रहा है। अप्रैल महीने में एनपीसीआई एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें ग्राहकों को बताया गया था कि उसने यूपीआई भुगतान प्रोसेसे के समय को कम करने के लिए कुछ बदलाव करने का प्लान तैयार किया है।
इस बदलाव में हर रोज बैलेंस चेक करने की लिमिट को 50 किया गया है। वहीं, नॉन-पीक आवर के दौरान ही ऑटो-पे ट्रांजैक्शन केवल प्रोसेस किए जाएंगे। बैंकों को कहा गया है ग्राहकों को ट्रांजैक्शन के बाद बैलेंस अपडेट भेजना जरूरी होगा, ताकि ग्राहक को हर बार मैन्युअल रूप से चेक न करना पड़े।
एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ
सिलेंडर की कीमत के अपडेट को लेकर हर आदमी जानना चाहता है। इस बार एक अगस्त से सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव हो गए हैं अब कॉमर्शियल सिलेंडर 35 रुपए तक सस्ता हो गया है। सिलेंडर कंपनिया महीने के पहले दिन सिलेंडर के भाव पर तेल कंपनियां फैसला लेती हैं और इसके साथ विमान के फ्यूल पर भी अपडेट आएगा।
मार्केट में ट्रेडिंग का समय बढ़ाया गया
1 अगस्त से बैंकिंग और फाइनेंस मार्केट के कुछ सेगमेंट जैसे रेपो मार्केट और ट्राई-पार्टी रेपो (TREPs) के लिए ट्रेडिंग का समय बढ़ा दिया गया है। पहले बाजार दोपहर में बंद हो जाते थे, अब यह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। इससे बैंकों और निवेशकों को ज्यादा समय मिलेगा सौदे निपटाने का।
अब UPI से लोन की सुविधा भी
NPCI ने 10 जुलाई 2025 को सर्कुलर जारी उसके मुताबिक, 31 अगस्त से अब ग्राहक अपने FD, शेयर, गोल्ड, प्रॉपर्टी या लोन को भी UPI से लिंक कर पाएंगे। इससे डिजिटल पेमेंट और लोन मैनेजमेंट एक साथ संभव होगा।
EMI में राहत की उम्मीद
आने वाली 4 से 6 अगस्त तारीख में RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक है। इस बैठक में कई अहम ऐलान हो सकते है। जिसमें होम लोन और कार लोन की EMI भी कम हो सकती है। लोगों को इस फैसले से काफी राहत मिल सकती है।
FASTag यूजर्स के लिए नया सालाना पास
प्राइवेट वाहन चालकों के लिए एक नया FASTag पास लाया गया है। इसमें ₹3000 में या तो 200 बार टोल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। या पूरे 12 महीने तक इस सुविधा का फायदा लिया जा सकता है। यह पास वैकल्पिक है, लेकिन ज्यादा सफर करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications