देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 1 जुलाई से अपने एटीएम निकासी नियमों में बदलाव किया है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो ग्राहकों पर जुर्माना लगेगा। SBI Website के जानिए खास फीचर, कई काम हो सकते हैं घर बैठे ये भी पढ़ें

एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एसबीआई मेट्रो शहरों में अपने नियमित बचत खाताधारकों को एटीएम से एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करने पर ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर चार्ज लिया जाता है। एसबीआई एक महीने में अपने नियमित बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और किसी अन्य बैंक के 3 एटीएम से मुफ्त लेनदेन शामिल है। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि बैंकों के एटीएम से 5 अन्य है। बैंक खाते में 1,00,000 रुपये से ज्यादा का औसत मासिक बैलेंस करने वाले बचत खाताधारकों को स्टेट बैंक ग्रुप (एसबीजी) व अन्य बैंकों के एटीएम में असीमित लेनदेन की सुविधा देती है।
ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी देना होगा शुल्क+जीएसटी
इसके साथ ही अगर खाताधारक के खाते में बैलेंस नहीं होने की स्थिति में कोई भी एटीएम ट्रांजेक्शन अगर फेल होती है तो एसबीआई 20 रुपए शुल्क+जीएसटी वसूलता है। मतलब एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश की गई लेकिन खाते में पैसा नहीं होने के कारण ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है तो उसे यह चार्ज चुकाना होगा।

सिर्फ एसबीआई के एटीएम में मिलेगी ये सुविधा
एसबीआई ने एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक नकद निकासी के नियमों में भी बदलाव किया है। अब अगर आपर एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए से अधिक रकम निकालते हैं तो आपको ओटीपी की जरूरत होगी। यह नई सुविधा 1 जनवरी 2020 से लागू हो गई है। बैंक की इस सुविधा के तहत खाताधारकों को रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक एसबीआई के एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी। बैंक की ये सुविधा खाताधारकों को सिर्फ एसबीआई के एटीएम में मिलेगी। अगर आप बाकी किसी दूसरे एटीएम से कैश निकालते हैं तो पहले की तरह आराम से निकाल सकते हैं। आपको किसी ओटीपी की जरूरत नहीं होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications