नयी दिल्ली। पिछले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान ढेर सारे ऑफर्स चल रहे थे। शॉपिंग से लेकर कार-बाइक खरीदने और कई तरह के लोन पर भी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे थे। मगर यदि आप किसी वजह से बीते फेस्टिव सीजन में ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा नहीं ले सके तो परेशान न हों। अभी भी आपके पास अच्छा डिस्काउंट हासिल करने का शानदार मौका है। दरअसल रुपे कार्ड से पेमेंट करने पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग, दवाइयों की खरीद और ट्रेवल पर मिलेगा। आइए जानते हैं इस डिस्काउंट डिटेल के बारे में विस्तार से।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट
रुपे कार्ड से पेमेंट करने पर आपको अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। 70 फीसदी डिस्काउंट फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा ब्रांड्स पर दिया जा रहा है। बात मिंत्रा की करें तो यहां रुपे कार्ड से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को 7 फीसदी रिवार्ड पॉइंट्स दिए जा रहे हैं। अमेजन पर 10.4 रिवार्ड्स पॉइंट्स दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर रिवार्ड पॉइंट्स बहुत अधिक हैं। फ्लिपकार्ट पर 1050 तक रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। बता दें कि मिंत्रा और फ्लिपकार्ट पर आप इन बेनेफिट्स का फायदा 1 अप्रैल 2021 तक ले सकते हैं।
दवाइयों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
अगर आप दवाइयां खरीदते हैं तो रुपे कार्ड के जरिए अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए आपको अपोलो फार्मेसी से दवाइयां खरीदनी होंगी। अपोलो फार्मेसी से पेमेंट करने पर आपको 10 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। मगर ध्यान रहे कि ये डिस्काउंट सिर्फ 31 दिसंबर तक के लिए ही है। अपोलो फार्मेसी के बजाय यदि आप मेड लाइफ से दवाइयां खरीदें तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। यहां से आपको 25 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है। मेड लाइफ पर भी डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर तक ही उपलब्ध है।
डॉक्टर से एडवाइस
एक और मोबाइल ऐप है डॉक्सऐप। इस ऐप पर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। इसके लिए आपसे सिर्फ 31 रु चार्ज लिया जाएगा। ये बेनेफिट लेने के लिए भी आपको रुप कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि ये बेनेफिट आप अधिकतम सिर्फ 3 बार ही ले सकते हैं।
घूमने वालों के लिए डिस्काउंट
जो लोग घूमने का शौक रखते हैं वे भी इस समय रुपे कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रु तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ये ऑफर 31 दिसंबर तक ही मिलेगा। इन सबके अलावा जिन चीजों पर आपको डिस्काउंट मिलेगा उनमें टाटा स्काई का रिचार्ज शामिल है। टाटा स्काई रिचार्ज कराने पर आपको 200 रु का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि ये ऑफर भी 31 दिसंबर तक ही मिलेगा।
और क्या-क्या हैं ऑफर
रुपे कार्ड से पेमेंट पर और भी बहुत सारी चीजों पर डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें क्लियरटैक्स शामिल है, जहां आपको टैक्स से जुड़े मामलों की शिकायत का सॉल्यूशन और एडवाइस मिलेगी। यदि आप इसका सब्सक्रिप्शन लें तो रुपे कार्ड से भुगतान करने पर आपको 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इसी तरह जॉकी (ऑनलाइन स्टोर) पर 9 फीसदी तक रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल रहे हैं। ये ऑफर 1 अप्रैल 2021 तक के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications