Rupee hits record low against dollar: अमेरिकी बांड यील्ड बढ़ोतरी के कारण आज धनतेरस वाले दिन एशियाई देशों सहित भारत की मुद्रा डॉलर के खिलाफ कमजोरी के साथ बंद हुई। आज कमजोरी के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है।
आज डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 83.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज दोपहर 1:55 बजे घरेलू मुद्रा बाजार में83.40 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर तक गिर गया था। यह रुपये का सबसे निचला ट्रेडिंग लो स्तर है। वहीं डॉलर के खिलाफ रुपये का बंद होने का रिकॉर्ड निचला स्तर 83.29 रुपये का है। वहीं डीलरों ने कहना है कि रुपया 83.50 प्रति डॉलर तक पहुंच सकता है, क्योंकि मार्केट में डॉलर की सप्लाई कम है।

भारतीय रुपये सहित एशियाई देशों की करेंसी में गिरावट फेडरल रिजर्व के सदस्यों के इस बयान के बाद आई कि वे अभी भी आश्वस्त नहीं हैं कि ब्याज दरें अमेरिका में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त ऊंची हैं या इसे और बढ़ाना पड़ सकता है।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी में ट्रेजरी के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार डॉलर की कमी और लगातार आयातकों की खरीदारी के कारण डॉलर और रुपया नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। उनके अनुसार लग रहा है कि यह स्तर 83.50 रुपये के स्तर पर तक जा सकता है।
माना जाता है जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
लेकिन लगातार आयात बढ़ने के चलते देश आयातकों की तरफ से डॉलर की इस वक्त भारी मांग है, लेकिन बाजार में डॉलर की कमी है। रिजर्व बैंक इस बार डॉलर की आपूर्ति नहीं बढ़ा रहा है। ऐसे में मांग बढ़ने के कारण डॉलर मजबूत हो रहा है।
भारत 1947 में आजाद हुआ तो डॉलर और रुपये का दाम बराबर का था। मतलब एक डॉलर बराबर एक रुपया था। तब देश पर कोई कर्ज भी नहीं था। फिर जब 1951 में पहली पंचवर्षीय योजना लागू हुई तो सरकार ने विदेशों से कर्ज लेना शुरू किया और फिर रुपये की साख भी लगातार कम होने लगी। 1975 तक आते-आते तो एक डॉलर की कीमत 8 रुपये हो गई और 1985 में डॉलर का भाव हो गया 12 रुपये। 1991 में नरसिम्हा राव के शासनकाल में भारत ने उदारीकरण की राह पकड़ी और रुपया भी धड़ाम गिरने लगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications