Rail Vikas Nigam Limited: शुक्रवार को शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौर में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर में लगभग 5 फीसदी की तेजी देखी गई और 17 नवंबर को इस कंपनी का शेयर 166.95 रु के स्तर पर बंद हुआ।
इस कंपनी के शेयर ने 3 मई 2019 को 23 रु के निचले लेवल से निवेशकों को 746 प्रतिशत का शानदार रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है।

शेयर मार्केट को रेल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से जानकारी दी गईं हैं कि इसको सेंट्रल रेलवे से 311 करोड़ 17 लाख रु का ऑर्डर मिला है।
शेयर मार्केट को रेल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक, इस आर्डर में 4 टनल, दो ब्रिज, अर्थवर्क फॉरमेशन और एक बड़ा पुल बनाने के साथ 25 छोटे पुल, स्टोन ब्लास्ट की आपूर्ति, ट्रैक लिंकिंग, साइड ड्रेन रिटेनिंग वॉल आदि बनाना शामिल है।
ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी को 18 महीने में इस काम को पूरा करना है। रेल विकास निगम लिमिटेड क इससे पहले पश्चिम रेलवे से 419 करोड रु का एक और आर्डर मिला था, इस आर्डर में कई कंस्ट्रक्शन गतिविधियां शामिल थी।
वर्ष 2003 में इस कंपनी की स्थापना की गई है। यह कंपनी एक नवरत्न कंपनी है। रेल विकास निगम लिमिटेड कई रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाती है।
कंपनी के शेयर ने पिछले 5 वर्ष में 20 प्रतिशत वार्षिक के हिसाब से प्रॉफिट में वृद्धि दिखाई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही रेल विकास निगम लिमिटेड ने निवेशकों को 32 प्रतिशत का काफी शानदार डिविडेंड भी दिया है।
अपने निवेशकों को पिछले एक वर्ष में 320 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों ने 3 वर्ष की अवधि में निवेशकों को 550 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। अगर आप भी शेयरों में निवेश से कमाई करना चाहते हैं तो फिर रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पर नजर रख सकते हैं।
रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर का हाल
अगर हम रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 199.35 रु हैं। वही, अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 56.15 हैं।
इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में लगभग 170.36 फीसदी रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें तो फिर पिछले 6 महीने में ये शेयर करीब 43.84 फीसदी चढ़ा है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 5 कारोबारी दिनों में भी तेजी देखने को मिली है और पिछले 5 कारोबारी दिनों में रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर लगभग 5.63 फीसदी चढ़ा है यानी अपने निवेशकों को 5.63 फीसदी का रिटर्न दिया हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: SEBI: बिना PAN फिजिकल शेयर रखने वालों के लिए नियम हुए आसान, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications