नई दिल्ली, अगस्त 25। जिन लोगों का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है, वे कई सालों से काफी परेशान हैं। हो सकता है कि आपने या आपके किसी भी परिचित ने भी सहारा इंडिया में निवेश किया हो। अगर ऐसा है तो ये खबर आपके लिए काफी जानकारी वाली हो सकती है। असल में सहारा इंडिया में जिन लोगों का पैसा फंसा है उनमें से अधिकतर निवेशकों का अभी तक पैसा वापस नहीं मिला है।
सहारा इंडिया की दलील
सहारा इंडिया ने पिछले दिनों एक विज्ञापन जारी किया था। उसने विज्ञापन के जरिए दावा किया उसने पैसा सेबी के पास जमा कर दिया है। मगर सेबी का कुछ और ही कहना है। सेबी के अनुसार उसे 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन ही मिले हैं।
सुब्रत रॉय के खिलाफ कार्रवाई
इसी बीच सुब्रत रॉय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। ये कार्रवाई बिहार के नवादा में हुई है। वहां जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सुब्रत रॉय के अलावा और 2 लोगों खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। द बेगूसराय की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के नवादा के रहने वाले किशोर कुमार नामक व्यक्ति ने सहारा में 12.04 लाख रुपये जमा किए थे। मगर समय पर सहारा की तरफ से भुगतान नहीं किया गया।
भुगतान की मांग
उन्होंने भुगतान की मांग की। फिर अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। वहीं नवीन कुमार नाम के व्यक्ति ने सहारा इंडिया की नवादा शाखा में ही 12.04 लाख रु जमा कर दिए थे। उन्हें भी अपना पैसा नहीं मिला। इस पर अदालत ने दोनों मामलों को सुनने के बाद आवेदकों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भुगतान करने का आदेश दिया था। जमा पैसे पर 11 फीसदी ब्याज भी देने को कहा गया था।
आदेश का पालन नहीं हुआ
मगर सहारा ने आदेश का पालन नहीं किया। इसी कारण गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। मेरठ में भी सुब्रत रॉय और सहारा के 10 बड़े अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
पैसे के लिए क्या करें
झारखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। वहां की सरकार के वित्त विभाग ने एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। ये नंबर सहारा इंडिया सहित किसी भी दूसरी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के लिए भी काम आएगा। आपका पैसा ऐसी किसी कंपनी में फंसा है तो आप जारी किए गए नये नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इस मामले में झारखंड सरकार का फाइनेंस डिपार्टमेंट एक्शन में है। इसीलिए एक नया पुलिस हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया था। नंबर 112 है। जिन लोगों का पैसा सहारा इंडिया में भी फंसा है वे लोग भी इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीआईडी के साथ मिलकर वित्त विभाग शिकायत की जांच करेगा। ऐसे करोड़ों लोगों हैं, जिनके पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं। झारखंड के एक विधायक नवीन जायसवाल के मुताबिक झारखंड के लोगों के करीब 2500 करोड़ रु इस मामले में फंसे हुए हैं। ये पैसा राज्य के करीब 3 लाख लोगों का है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications