Amit Shah ने मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च किया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से करोड़ों निवेशक अपना पैसा वापस पा सकेंगे। सहारा निवेशकों को यह पैसा काफी लंबी कानूनी लड़ाई के मिल रहा है तो फिर चलिए जानते हैं कि निवेशकों को रिफंड के लिए किन-किन दस्तावेज की जरूरत पड़ने वाली है।
अगर हम दस्तावेज की बात करें तो फिर जमा खाता संख्या, सदस्यता संख्या, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (अनिवार्य), जमा प्रमाणपत्र/पासबुक, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

अगर हम सहारा पोर्टल से रिफंड पाने की प्रोसेस की बात करें तो फिर निवेशकों को ध्यान रखना है कि आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर एक्टिव हो। अगर आपका आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर बदल गया है तो फिर आपको नए नंबर को आधार से जोड़ लेना है। इसके साथ ही आपके बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना जरूरी है।
सहकारिता मंत्री अमित शाह की तरफ से बताया गया है कि इन दस्तावेजों की सहायता से कोई भी निवेशक पोर्टल में जाकर अपनी रसीद अपलोड कर सकेगा और रिफंड पा सकेगा।
बता दें, पोर्टल पर एक फॉर्म दिया गया है इनवेस्टर्स को उस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको इस फॉर्म को पूरा भर लेना है। इसके बाद इस फॉर्म में सिग्नेचर के साथ उसे पोर्टल पर फिर से अपलोड करना होगा।
केंद्रीय मंत्री की तरफ से कहा गया है कि निवेशकों के आवेदन करने के बाद 45 दिनों में यह पैसा वापस हो जायेगा। सहकारिता मंत्री की तरफ से कहा गया है कि पहले चरण में उन लोगों का पैसा लौटाया जा रहा है जिनके निवेश की राशि 10,000 रुपये है।
इसके साथ ही कुल इनवेस्टमेंट अमाउंट से 10,000 रु तक लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ रु वापस होने के बाद फिर से लोगों का पैसा लौटाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट की सहायता लेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications