Salary Account: भारत में एक बहुत बड़ा तबका है जो महीने की सैलरी अपने वेतन अकाउंट में उठाता है, लेकिन इनमें से अधिकतर लोगों को सैलरी अकाउंट की विशेषताएं नहीं पता होती हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आज हम आपको सैलरी अकाउंट के कुछ लाभ और विशेषताएं बताएंगे। भारत में बैंक एक व्यक्ति को दो तरह के के खाते उपलब्ध कराते हैं। पहला बचत बैंक खाता , इस खाते के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। बचत खाता एक नियमित जमा खाता है, जिसमें जमा पर बैंक ग्राहकों को न्यूनतम ब्याज दर उपलब्ध कराते हैं। दूसरा है सैलरी खाता चलिए इस खाते के विषय में विस्तार से समझते हैं। (Benefits of Salary Account)

वेतन खाता (Salary Account)
वेतन खाता एक विशेष किस्म का खाता है, जिसमें हर महीने नियोक्ता (कंपनी या संस्था जहां आप काम करते हैं) वेतन जमा करता है। आपका वेतन खाता नियमित खाते की तरह ही होता है। सैलरी अकाउंट के साथ भी आपको चेक बुक, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन सैलरी खाता खोलने के कुछ ऐसे लाभ और सुविधाएं हैं जो आमतौर पर नियमित बचत खाते पर नहीं दी जाती हैं। चलिए सैलरी अकाउंट के लाभों पर नजर डालते हैं।
जीरो बैलेंस अकाउंट(Zero Balance Account)
बैंक सैलरी अकाउंट पर जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा देते हैं। इसतरह से अगर आपके खाते में जीरो बैलेंस है तो बैंक आपसे किसी तरह का जुर्माना नहीं वसूलेगा। जबकि सामान्य बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना बहुत जरूरी होता है। मिनिमम बैलैंस मेंटेन नहीं करने पर पेनाल्टी नहीं देना होता है।
मुफ्त एटीएम लेनदेन (Free ATM transaction)
भारत में अधिकांश बैंक सैलरी अकाउंट पर किसी भी बैंक के एटीएम में मुफ्त में असीमित लेनदेन करने की पेशकश करते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि महीने में ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर चार्ज लगेगा।

लॉकर शुल्क पर मिलती है छूट ( Discount on Locker)
कई बैंक व्यक्ति का वेतन खाता बैंक में खुला होने के कारण लॉकर शुल्क में छूट की पेशकश करते हैं। सरकारी बैंक एसबीआई अपने वेतन खाताधारकों के लिए लॉकर शुल्क पर 25 प्रतिशत तक की छूट देता है।
अन्य सुविधाएँ
सैलरी अकाउंट के साथ, कई बैंक फ्री डीमैट अकाउंट, लोन की सुविधा, लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हैं। बचत खाते पर ग्राहकों को बैंक चेक बुक, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।
सैलरी अकाउंट पर हर बैंक अलग-अलग सुविधाएं देते हैं। आपको सैलरी अकाउंट पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications