कोरोना की वजह से इस बार कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, इसी वजह से इस बार लगभग सभी कंपनी ने अपने कर्मचारियों का अप्प्रैजल रोक दिया था।
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से इस बार कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, इसी वजह से इस बार लगभग सभी कंपनी ने अपने कर्मचारियों का अप्प्रैजल रोक दिया था। वहीं कई कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर दी, जबकि कई ने तो अपने कर्मचारियों को नौकरी से ही निकाल दिया। इसी बीच नौकरी पेशा वालों के लिए एक निराशाजनक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाई जाएगी। यानी की इस साल इंक्रीमेंट होने की संभावना बहुत ही कम है। टीमलीज की नौकरियों और वेतन पर प्राइमर रिपोर्ट-2020 के मुताबिक, बहुत कम ही कंपनियां इस साल इंक्रीमेंट को लेकर प्लान बना रही हैं। हालांकि, यह इंक्रीमेंट बेहद मामूली होगा।

केवल इन्हीं सेक्टर में होगा इंक्रीमेंट
बता दें रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियां अपने स्पेशल स्किल वाले कर्मचारियों की सैलरी में 15 फीसदी तक इजाफा करने को तैयार हैं ताकि ऐसे कर्मचारी कहीं और ना जाए। कंपनियां उन्हें अपने पास ही रखना चाहती हैं। लेकिन ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी इस साल नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि ई-कॉमर्स, स्टार्टअप सेक्टर, एफएमसीजी, बीपीओ, आईटी और हेल्थ सर्विस जैसी इंडस्ट्री में सैलरी बढ़ोतरी की संभावना है।
इन सेक्टर में इंक्रीमेंट होने की संभावना
रिपोर्ट की माने तो जहां एक तरफ इस साल ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, बीपीओ और आईटी सेक्टर में इंक्रीमेंट होने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ घाटे में चल रही एयरलाइन इंडस्ट्री में भारी छंटनी की आशंका है। ऑटोमोबाइल उद्योग पिछले एक साल से मंदी का सामना कर रहा है। नुकसान में चल रही इंडस्ट्री में कर्मचारियों की छंटनी की संभावना बरकरार है। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में टूर ऑपरेटर्स की सैलरी में गिरावट की संभावना है। रेस्तरां इंडस्ट्री भी छंटनी की तैयारी में है। मालूम हो कि टीमलीज सर्विसेज की कार्यकारी उपाध्यक्ष ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा है कि कंपनियां कर्मचारियों को सैलरी वृद्धि करने से कतरा रही हैं। इसके साथ ही स्पेशल स्किल वाले कर्मचारियों को फायदा भी मिल रहा है। महामारी के चलते ऐसे एम्प्लॉयज की मांग बढ़ी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications