नई दिल्ली, नवंबर 1। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया सहित कई वाहन (कार और दोपहिया) कंपनियों ने सोमवार को अक्टूबर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। मारुति और हुंडई की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि पिछले महीने टाटा की सेल्स में बढ़त हुई। पिछले महीने मारुति की सेल्स 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,38,335 यूनिट रह गयी। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 1,82,448 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू सेल्स 172,862 यूनिट्स से गिर कर 117,013 यूनिट्स रह गयी। मगर इसका निर्यात 9586 यूनिट्स से बढ़ कर 21322 यूनिट्स हो गया। आगे जानिए बाकी कंपनियों की बिक्री के आंकड़े।
टाटा मोटर्स की सेल्स बढ़ी
टाटा मोटर्स ने कहा कि अक्टूबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2021 में इसकी कुल होलसेल बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 67,829 इकाई हो गई। अक्टूबर 2020 में कंपनी की कुल सेल्स 52,132 यूनिट रही। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अक्टूबर में 31 प्रतिशत बढ़कर 65,151 इकाई हो गई। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में घरेलू बाजार में 49,669 यूनिट्स बिक्री की थी।
हुंडई की सेल्स लुढ़की
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सोमवार को अक्टूबर में कुल बिक्री में 37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,556 यूनिट्स की बिक्री की सूचना दी। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 68,835 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि घरेलू बिक्री अक्टूबर 2020 में 56,605 इकाइयों के मुकाबले 35 प्रतिशत घटकर 37,021 इकाई रही। निर्यात पिछले साल अक्टूबर में 12,230 इकाइयों की तुलना में 47 प्रतिशत घटकर 6,535 इकाई रह गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहन बिक्री अक्टूबर 2020 में 18622 यूनिट्स से 8 फीसदी बढ़ कर अक्टूबर 2021 में 20130 यूनिट्स रही। इनमें निर्यात 57 फीसदी बढ़ कर 3174 यूनिट्स रहा। इसके साथ ही 2021 में कंपनी की कुल सेल्स अक्टूबर बढ़ कर 70097 यूनिट्स से 62 फीसदी से 113485 यूनिट्स हो गयी है।
टीवीएस की सेल्स घटी
चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को इस साल अक्टूबर में कुल बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,55,033 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी। टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,94,724 इकाइयां बेची थीं। महीने के दौरान कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,41,513 इकाई रही, जो अक्टूबर 2020 में 3,82,121 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले 10 प्रतिशत कम है।
बजाज ऑटो को लगा झटका
बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 4.39 लाख रही, जो पिछले साल इसी महीने में 5.12 लाख इकाई थी। अक्टूबर 2020 में 2,81,160 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 22 प्रतिशत घटकर 2,18,565 इकाई रही।
एस्कॉर्ट्स
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर महीने के दौरान घटी। ट्रैक्टर की बिक्री महीने-दर-महीने 11.% गिर कर 13514 इकाई रह गई। कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों में क्रमशः 12749 इकाइयां और 765 इकाइयां बेचीं।
स्कोडा
स्कोडा ने की इस साल अक्टूबर में बिक्री 116 फीसदी बढ़ी। पिछले साल इसी अवधि में बेची गई सिर्फ 1,421 इकाइयों की तुलना में, स्कोडा ने पिछले महीने 3,065 कारों की बिक्री की।
टोयोटा
टोयोटा ने अक्टूबर में 12,440 इकाइयों की बिक्री की, जबकि पिछले साल अक्टूबर में भारत में इसकी 12,373 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications