Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान का आज 27 दिसंबर को 59वां जनमदिन है। सुपरस्टार सलमान खान अपनी खास एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्हें वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन में भाईजान कैमियो करते हुए नजर आए हैं। सुपरस्टार सलमान खान की लाइफ से जुड़ी चीजों के बारे में जानने के लिए हमेशा उनके फैंस तैयार रहते हैं तो चलिए आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।

सलमान खान के पास ही इतनी संपत्ति
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और बिग बॉस होस्टिंग से भी पैसे कमाते हैं। सलमान खान का सलमान खान फिल्म्स के नाम से प्रोडेक्शन हाउस भी है और इसके अलावा क्लोदिंग ब्रांड Being Human भी है। फोर्ब्स ने सलमान खान को 2015 और 2018 दोनों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी में स्थान दिया था।
सलमान खान का आलीशन बगंला
सलमान खान के पास कई सारी प्रॉपर्टी हैं। सलमान खान का दुबई में अपार्टमेंट है और उन्होंने कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी इंवेस्टमेंट की हुई है। उन्होंने लिंकिंग रोड पर 120 करोड़ की प्रपॉर्टी ली हुई है। इस प्रॉपर्टी में कई किराएदार हैं और उन्हें हर महीने 1 करोड़ रुपये किराया मिलता है। सलमान के पास Gorai मुंबई में बीच हाउस है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास महाराष्ट्र के पनवेल में अर्पिता फार्म्स नाम से 150 एकड़ का फार्महाउस भी है।
शानदार कार कलेक्शन
सलमान खान के पास शानदार कार कलेक्शन भी है। उनके पास लग्जरी कारों और मोटरसाइकिलों का एक बड़ा संग्रह भी है, जिसमें ऑडी ए8एल, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर वोग ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआई, मर्सिडीज एस क्लास और पोर्श कैयेन टर्बो शामिल हैं। सलमान खान ने कई हिट फिल्मों से लोगों के दिलों में राज किया है और उनकी कई मूवी ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications