Samay Raina Net Worth: इंडियाज गॉट टैलेंट शो में हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ('बीयरबाइसेप्स') को कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर किए गए एक कमेंट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। शो में आने के दौरान, रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वे अपने माता-पिता को जीवन भर संभोग करते देखना पसंद करेंगे या एक बार उनके साथ मिलकर इसे रोकना चाहेंगे।
इस बात के कारण कई सारे लोग उनका विरोध कर रहे हैं। समीर रैना इंडियाज गॉट लेटेंट शो में लंबे समय से आ रहे हैं और उनकी फैंन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय रैना एक एपिसोड का कितना पैसा चार्ज करते हैं और आखिर उनकी नेट वर्थ कितनी है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

समय रैना के पास है इतनी संपत्ति
न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, नेट वर्थ स्पॉट में जानकारी दी गई है कि समय रैना की कुल संपत्ति $16.5 मिलियन (लगभग 140 करोड़ रुपये) है। यह आंकड़ा मुख्य रूप से उनके YouTube चैनल से होने वाली आय को दर्शाता है, जिसमें विज्ञापन राजस्व और सब्सक्राइबर शामिल हैं। हालांकि, कॉमेडी शो, ब्रांड पार्टनरशिप और शतरंज स्ट्रीमिंग जैसे उनके विविध आय स्रोतों को देखते हुए, उनकी वास्तविक कुल संपत्ति अधिक हो सकती है $23.1 मिलियन (लगभग 195 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।
इंडियाज गॉट लेटेंट शो से करते हैं इतनी कमाई
समय रैना जम्मू से हैं और एक पत्रकार के बेटे हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कंटेंट बनाना शुरू किया जब उन्होंने शतरंज के खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की। उनकी दिलचस्प कमेंट्री और खेल पर उनके अनूठे अंदाज ने उन्हें जल्द ही इंटरनेट पर प्रसिद्धि दिला दी।
इंडियाज गॉट लैटेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट की पैरोडी है। इस शो में देश भर के अलग-अलग कंटेस्टेंट आते है और अपने टेलेंट को दिखाते हैं, वहीं समय रैना इस शो में कंटेस्टेंट से बात करते समय हास्य और व्यंग्य भी करते है।
न्यूज 24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि, इन्फ्लुएंसर आयुष्मान पंडिता के अनुसार, समय रैना अकेले इस शो से हर महीने करीब ₹1.5 करोड़ कमाते है। समय की ज़्यादातर कंटेंट बिना सेंसर के होता है। हालांकि, कुछ विवादास्पद क्लिप विशेष रूप से "केवल सदस्यों के लिए" प्लेटफ़ॉर्म पर जारी की जाती हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि होती है। आज, समय रैना को भारत के सबसे पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन में से एक माना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications