Sambhav Steel Tubes IPO GMP: छत्तीसगढ़ स्थित इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस वेल्डेड (ERW) स्टील पाइप्स और स्ट्रक्चरल ट्यूब्स (होलो सेक्शन) की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी संभव स्टील ट्यूब्स का आईपीओ 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 77 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 182 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 26 जून को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 10 रुपये तक पहुंच गया है। यह 92 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹82 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹92 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 12.20% का फायदा हो सकता है।
IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड
यह IPO कुल 540 करोड़ रुपये का है, जिसमें 440 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू कुल मिलाकर 41 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में 61 प्रतिशत, एनआईआई कैटेगरी में 73 और क्यूआईबी कैटेगरी में 16 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला था।
कंपनी के बारे में जानकारी
साल 2017 में शुरु हुई Sambhv Steel Tubes Limited भारत में इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस वेल्डेड (ERW) स्टील पाइप्स और स्ट्रक्चरल ट्यूब्स (होलो सेक्शन) बनाने वाली कंपनी है। कंपनी अपना आयरन ओर देश की "नवरत्न" पब्लिक सेक्टर की खनन कंपनी से लेती है। वहीं, कोयला देश की "महारत्न" पीएसयू से लिया जाता है, जिसकी एक सब्सिडियरी एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानें संचालित करती है। ये खदानें कंपनी के सरोरा प्लांट से सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी पर हैं। 31 मार्च 2024 तक कंपनी का भारत में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो 15 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश तक फैला हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications