नयी दिल्ली, अप्रैल 12: सैमसंग ने छात्रों और अध्यापकों के लिए खास ऑफर की शुरुआत की है। सैमसंग ने भारत में स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों और अध्यापकों के लिए 'बैक टू स्कूल' कैम्पेन का ऐलान किया है। इस कैम्पेन के तहत कंपनी देश में अपने गैलेक्सी टैब की खरीदारी पर भारी छूट दे रही है। भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए स्कूल और कॉलेज फिर से बंद किए जा रहे हैं। इसलिए छात्रों को घर से ही पढ़ाई करनी होगी। घर से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सैमसंग का यह ऑफर काफी फायदे वाला होगा।
10000 रु तक की करें बचत
सैमसंग ने कहा है कि स्टूडेंट्स और टीचर्स गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट, गैलेक्सी टैब ए 7, गैलेक्सी टैब एस 7 और गैलेक्सी टैब एस 7+ की खरीदारी पर स्पेशल ऑफर का फायदा ले सकते हैं। गैलेक्सी टैब एस7+ और गैलेक्सी टैब एस7 खरीदने वाले ग्राहकों को कीबोर्ड कवर की खरीदारी पर 10,000 रु की छूट मिलेगी। इस ऑफर के तहत गैलेक्सी टैब एस7+ और गैलेक्सी टैब एस7 के लिए कीबोर्ड कवर की कीमत क्रमशः 7,999 रु और 5,999 रु होगी।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को फायदा
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को गैलेक्सी टैब एस7+ पर 10,000 रु और गैलेक्सी टैब एस7 पर 9,000 रु के कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जहां तक गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट का सवाल है, तो सैमसंग का कहना है कि ग्राहकों को गैलेक्सी बड+ को टैब 1,999 रु की स्पेशल कीमत पर मिलेगा। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को डिवाइस की खरीद पर 3,000 रु का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
गैलेक्सी टैब ए7
गैलेक्सी टैब ए7 की बात करें ग्राहकों को बुक कवर 999 रु की रियायती कीमत पर मिल सकता है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को डिवाइस की खरीदारी पर 2,000 रु का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। सैमसंग ने यह भी कहा कि ग्राहक अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सैमसंग ब्रांड डेज़ सेल के दौरान गैलेक्सी टैबलेट पर विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल कब तक
सैमसंग ब्रांड डेज़ 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अमेज़न पर और 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। यानी अमेजन पर यह सेल शुरू हो चुकी है और कल तक चलेगी। इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए छात्र और शिक्षक सैमसंग स्टूडेंट एडवांटेज में लॉगिन करने के लिए अपने आधिकारिक स्कूल या कॉलेज के ईमेल एडरेस का उपयोग कर सकते हैं। या सैमसंग के आधिकारिक स्टूडेंट आईडी वैलिडेशन पार्टनर स्टूडेंट आईडेंटिटी के माध्यम से अपने प्रमाण को मान्य कर सकते हैं।
पहले भी आया था ऑफर
सैमसंग ऐसा ऑफर पिछले साल भी लाई थी। तब कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर तीन नए प्रोग्रामों की घोषणा की थी। इन प्रोग्रामों के नाम सैमसंग रेफरल प्रोग्राम, सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम और सैमसंग शॉप 20के एडवांटेज थे। इन प्रोग्रामों से Samsung.com पर विजिट करने वाले ग्राहकों के लिए ऑफर मिल रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications