नयी दिल्ली। दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एम01 कोर स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस हैंडसेट की कीमत 5,499 रुपये (बेस वेरिएंट) है। विशेष रूप से यह 10,000 रुपये से कीमत कम वाला 2020 में सैमसंग द्वारा लॉन्च किया गया तीसरा फोन है। इससे पहले सैमसंग 10000 रु की रेंज में गैलेक्सी एम 01 और गैलेक्सी एम 01एस पेश कर चुकी है। यह 29 जुलाई से अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों के साथ ही सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। हैंडसेट को सैमसंग के रिटेल स्टोर्स और सैमसंग ओपेरा हाउस में भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत स्मार्टफोन्स के बाकी फीचर्स के बारे में।
2 वेरिएंट में किया लॉन्च
गैलेक्सी एम01 कोर को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 5499 रु है। वहीं गैलेक्सी एम01 कोर का 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 6,499 रुपये है। सैमसंग का गैलेक्सी एम 01 कोर आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। इनमें ब्लैक, ब्लू और रेड शामिल हैं। इस फोन में एक खास फीचर है इंटेलिजेंट फोटोज़, जिससे एक जैसे या डुप्लिकेट फ़ोटो का पता लगाया जाता है और उपयोगकर्ताओं को मेमोरी खाली करने के लिए फालतू फ़ोटो को डिलीट करते हुए बेस्ट फ़ोटो रखने का सुझाव देता है। इस फोन में डार्क मोड भी है।
मैक फॉर इंडिया फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर में कई 'मेक फॉर इंडिया' फीचर्स भी हैं। फोन में इंटेलिजेंट स्क्रीन है, जिसमें पावर ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए डायनामिक स्क्रीन टाइमआउट है। अन्य फीचर्स में इंटेलिजेंट इनपुट्स, स्मार्ट पेस्ट और सजेस्ट नोटिफिकेशन शामिल हैं। सजेस्ट नोटिफिकेशन आपको कम बैटरी के बारे में चेतावनी देगी और आपको अपने रनिंग ऐप को ओपन करने या विस्तारित समय के लिए अधिकतम पावर सेविंग मोड में अन्य महत्वपूर्ण ऐप शामिल करने की सुविधा भी देगी।
ये हैं गैलेक्सी एम01 कोर के फीचर्स
इस हैंडसेट में 5.3 इंच की एचडी + टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 32 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता है और ये मीडियाटेक एमटी6739 द्वारा ऑपरेट होता है। सैमसंग के अनुसार फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड गो प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। यह हल्के कस्टम ऐप के साथ आता है जो एंड्रॉइड गो ओएस के लिए कम स्टोरेज का उपयोग करने के लिए बनाए गए हैं। 3000 एमएएच की बैटरी से लैस ये फोन 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। कैमरा ड्यूटी के लिए हैंडसेट के रियर में 8 मेगापिक्सेल सेंसर और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल सेंसर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications