नयी दिल्ली। शानदार स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग के कई डिवाइस पर डिस्काउंट मिल रहा है। आपके पास सैमसंग के दमदार स्मार्टफोन्स पर 4000 रु तक बचाने का मौका है। बता दें कि ये मौका आपक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दरअसल आज यानी 18 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक 4 दिनों के लिए फ्लिपकार्ट पर सैमसंग डेज सेल रहेगी। फ्लिपकार्ट पर आयोजित इस सेल में आपको सैमसंग के प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर एक से एक शानदार ऑफर मिलेंगे। मिलने वाले ऑफर्स में नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और सैमसंग केयर+ ऑफर शामिल हैं। तो आइए जानते हैं सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी ए71
सैमसंग गैलेक्सी ए71 पर आपको 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर मिलेगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी हुई है। ऑफर के तहत इस फोन पर आपको 1,199 रुपये में सैमसंग केयर+ (केयर+ पैकेज आपके सैमसंग स्मार्ट फोन, टैबलेट या दूसरे डिवाइस के लिए दो साल की सुरक्षा प्रदान करता है) मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस10
सैमसंग के गैलेक्सी एस10 लाइट, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। सबसे पहले तो आपको एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही आपको सैमसंग केयर+ 2,299 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन पर 14 हजार रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। सेल में इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी पेश किया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए21 एस
16499 रु कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर 14,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए51
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरननल स्टोरेज वाला वेरियंट 25,250 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर सैमसंग केयर+ सर्विस 699 रुपये में ली जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 पर 14,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 फीसदी के अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है। इतना ही आप नहीं गूगल नेस्ट मिनी चॉक को 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए31
शानदार स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत 20,999 रुपये है। आपको इस फोन को खरीदने पर सिर्फ 699 रुपये में सैमसंग केयर+ का बेनेफिट मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस दमदार स्मार्टफोन पर भी 14000 रु तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। साथ ही आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। ध्यान रहे कि इन सभी स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट का फायदा सिर्फ 22 जुलाई तक ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications