नयी दिल्ली। सैमसंग ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर तीन नए प्रोग्रामों की घोषणा की है। इन प्रोग्रामों के नाम सैमसंग रेफरल प्रोग्राम, सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम और सैमसंग शॉप 20के एडवांटेज हैं। कंपनी के मुताबिक इन प्रोग्रामों से Samsung.com पर विजिट करने वाले ग्राहकों के लिए ऑफर पेश किए जाएंगे। रेफरल प्रोग्राम सैमसंग ग्राहकों को अपने दोस्तों और परिवार को मोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 8 प्रतिशत तक की छूट हासिल करने में मदद करेगा। वहीं स्टूडेंट प्रोग्राम Samsung.com पर छात्रों के लिए स्टोरफ्रंट पेश करेगा और 20के एडवांटेज प्रोग्राम आपको 20000 रुपये के वाउचर को अनलॉक करने का मौका देता है। आइए जानते हैं इन प्रोग्रामों के बारे में विस्तार से।
सैमसंग रेफरल प्रोग्राम
यह रेफरल प्रोग्राम सैमसंग ग्राहकों को सैमसंग.कॉम के माध्यम से स्मार्टफोन और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की कैटेगरी में दोस्तों और परिवार को 8 प्रतिशत तक की छूट का फायदे उठाने में मदद करेगा। यह प्रोग्राम उनकी तरफ से रेफर किए गए व्यक्ति द्वारा पूरे किए गए प्रत्येक सफल लेनदेन के लिए वाउचर के रूप में 1,500 रुपये तक का रेफरल बेनेफिट भी दिलाएगा। यह प्रोग्राम 15 से अधिक उपकरणों के लिए लागू है, जिनमें स्मार्टफोन, टैबलेट और वीएरेबल्स शामिल हैं।
सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम
सैमसंग.कॉम पर छात्रों के लिए ये खास प्रोग्राम स्टोरफ्रंट छात्रों को स्मार्टफ़ोन, टैबलेट, विएरेबल्स और एक्सेसरीज़ की एक विस्तृत श्रृंखला तक आसान एक्सेस हासिल करने में मदद करता है। इन विशेष उत्पादों को रियायती मूल्य पर लिस्ट किया जाएगा। इन पर छात्रों को कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस, आसान एक्सचेंज ऑफर और सुविधाजनक ईएमआई विकल्पों जैसे एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलेंगे। छात्रों को इस स्टोर तक एक्सेस हासिल करने के लिए अपनी ऑफिशियल कॉलेज ईमेल आईडी या स्टूडेंट क्रेडेंशियल्स वेरिफिकेशन एजेंसी द्वारा अधिकृत होना जरूरी होगा।
सैमसंग शॉप 20के एडवांटेज
यह ऑफर एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध सैमसंग शॉप ऐप के लिए है। यह ऑफर शुरू हो चुका है। इससे ग्राहकों को कुल 20000 रु के 10 शॉपिंग वाउचर्स को अनलॉक करने का चांस मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को सैमसंग शॉप ऐप पर रजिस्टर करना होगा। कंपनी के मुताबिक इसके लिए कॉन्टैक्ट डिटेल देनी होगी।
किन प्रोडक्ट्स के लिए है वाउचर
स्मार्टफ़ोन, टैबलेट, टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, स्मार्टवॉच, एक्सेसरीज, ट्रू वायरलेस ऑडियो और हरमन / जेबीएल प्रोडक्ट्स में प्रत्येक के लिए एक-एक वाउचर है। सैमसंग का कहना है कि हर वाउचर 365 दिनों के लिए वैलिड है और लेन-देन के मूल्य के आधार पर 2,000 रुपये का शॉपिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
कहां करना होगा रजिस्टर
अगर स्टूडेंट या कस्टमर सैमसंग के इस प्रोग्राम का बेनेफिट लेना चाहते हैं तो इसके लिए इस लिंक (https://www.samsung.com/in/microsite/student-program/) पर जाकर रजिस्टर करना होगा। यहां प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी से ज्यादा की छूट मिल रही है। इसके अलावा जो शॉपिंग वाउचर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं उसके स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट आपको आधी कीमत पर ही मिल जाएगा।
कौन-कौन से हैं प्रोडक्ट्स
सैमसंग ईयर बड्स की कीमत सिर्फ 8541 रु (ऑरिजिनल प्राइस 13990 रु), गैलेक्सी वॉच 14990 रु (ऑरिजिनल प्राइस 13990 रु), एकेजी हैडफोन वाई500 4499 रु (ऑरिजिनल प्राइस 9999 रु) और फ्री डैमेज इंश्योरेंस के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए31 सिर्फ 955.12 रु की ईएमआई पर मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications