भारतीय बाजार में आया अब तक का सबसे महंगा टेलीविजन। इसी और कोई नहीं बल्कि जानी मानी कंपनी सैमसंग ने मार्केट में उतारा है। सैमसंग ने माइक्रो एलईडी डिस्पले द वॉल की लंबी रेंज पेश की है।
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में आया अब तक का सबसे महंगा टेलीविजन। इसी और कोई नहीं बल्कि जानी मानी कंपनी सैमसंग ने मार्केट में उतारा है। सैमसंग ने माइक्रो एलईडी डिस्पले द वॉल की लंबी रेंज पेश की है। द वॉल सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज और रेश्यो साइज के टीवी लॉन्च किए हैं। सीरीज का पहला टीवी 146 इंच (370.8 सेमी) का है, जो 4k हाई डिफिनिशन वाला होगा। वहीं दूसरा टीवी 6k हाई डिफिनिशन वाला 219 इंच (556 सेमी) का होगा। जबकि तीसरा टीवी 292 इंच का 8k हाई डिफिनिशन वाला होगा। वॉल सीरीज के टीवी 0.8 पिक्सल पिच टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

इस टीवी में क्या है खासियतें?
- डिस्पले डेप्थ 30एमएम से कम है। यह सभी टीवी एआई पिक्चर इनहैंसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कांट्रास्ट के साथ आती है।
- इसके साथ ही वॉल माइक्रोएलईडी डिस्पले AI अपस्केलिंग क्वांटम एचडीआर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसका अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स और 120Hz वीडियो रेट है।
- वॉल सीरीज के टीवी की कीमत 3.5 करोड़ रुपए से लेकर 12 करोड़ रुपए (टैक्स को छोड़कर) है। अच्छी बात तो यह है कि इनकी बिक्री आज यानी 5 दिसंबर से ही शुरू हो गई है।
- माइक्रो एलईडी डिस्प्ले गुड़गांव में सैमसंग एग्जिक्यूटिव ब्रीफिंग सेंटर के जरिए उपलब्ध होंगे।
- सैमसंग का माइक्रो एलईडी डिस्प्ले 'द वॉल' अल्ट्रा-लग्जरी व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। रेग्युलर एलईडी के मुकाबले माइक्रो एलईडी कहीं ज्यादा क्लीयर डिस्प्ले, बेहतर कॉन्ट्रस्ट ऑफर करता है। साथ ही, यह ज्यादा एनर्जी इफीशिएंट है।
- सैमसंग का माइक्रो एलईडी डिस्प्ले 'द वॉल' क्वॉन्टम प्रोसेसर फलेक्स से लैस है जो कि एक मशीन लर्निंग बेस्ड पिक्चर क्वॉलिटी इंजन है।
साल 2020 के लिए 25 से 30 यूनिट बिक्री का लक्ष्य
सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मुताबकि कंपनी ने साल 2020 के लिए 25 से 30 यूनिट बिक्री का लक्ष्य तय किया है। अगले साल 2021 में यह लक्ष्य 100 यूनिट का है। इस तरह कंपनी साल 2022 तक कुल 200 यूनिट बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस तरह देश में करीब 140 बिलेनियर है, जबकि 950 मल्टी बिलेनियर है। ऐसे में मिलेनियल के बिलेनियर का टारगेट करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications