Samsung Layoffs 2024: सैमसंग ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने ये फैसला किया है कि वे अपने 200 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है. कंपनी ने यह फैसला बिजनेस ग्रोथ में कमजोरी और ग्राहकों की घटती डिमांड की वजह से लिया है. यह 200 कर्मचारियों की छंटनी इंडिया में होगी.

कंज्यूमर प्रोडक्ट की फेमेस कंपनी सैमसंग ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी जल्द ही देश के 200 कर्मचारियों की छंटनी कर सकते हैं. यह सभी कर्मचारी एग्जीक्यूटिव लेवल पर होने वाले हैं. इस छंटनी को चेन्नई में स्थित कंपनी की फैक्टरी में हो रही स्ट्राइक से भी जोड़ा जा रहा है.
इस स्ट्राइक की वजह कंपनी की ग्रोथ में गिरावट और ग्राहकों की मांग में कमी को माना जा रहा है.
किन डिपार्टमेंट में होगी छंटनी?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग ये छंटनी अलग-अलग डिपार्टमेंट में कर सकती है. इन डिपार्टमेंट में मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, होम अप्लायंसेज और सपोर्ट सिस्टम शामिल हो सकते हैं. इस छंटनी से
कंपनी के कुल मैनेजरियल वर्कफोर्स में 9 से 10 फीसदी तक गिरावट आ सकती है.
कंपनी ने ये फैसला तब लिया, जब कंपनी अपने स्मार्टफोन बिजनेस की वजह से शेयर बाजार में गिरावट से जूझ रही है. इसलिए कंपनी छंटनी करके अपनी लागत कम करने के बारे में सोच रही है.
इसके साथ ही कंपनी अपने टेलीवजन और होम अप्लायंस के बिजनेस को मर्ज करने पर विचार कर रही है. इस मर्ज को भी छंटनी की वजह बताया जा रहा है. जाहिर है कि अगर कंपनी दो अलग-अलग चीजें मर्ज होती है, तो इसे कर्मचारियों की छंटनी होगी.
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि सैमंसग ने नई हायरिंग भी रोक दी है.
चेन्नई फेक्ट्री में क्यो हो रहा है आंदोलन?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के चेन्नई फैक्ट्री में आंदोलन हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्ट्राइक की वजह से त्योहार सीजन में बिकने वाले प्रोडेक्ट के उत्पादन में प्रभाव पड़ रहा है. त्योहार सीजन में बिकने वाली टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन का उत्पादन स्ट्राइक की वजह से प्रभावित हो रहा है.
कंपनी इन सब के बावजूद भी अपनी क्षमता लगभग 50 से 80 फीसदी पर रखने का प्रयास कर रही है.
सैमंसग कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
सैमसंग एक दक्षिण कोरियाई कंपनी है. इस कंपनी का हेडक्वार्टर भी साउथ कोरिया में स्थित है. सैमंसग कंपनी की स्थापना ली ब्युंग-चुल द्वारा की गई थी. उन्होंने इस कंपनी की स्थापना 1938 में की थी. ब्युंग ने इस कंपनी की शुरुआत किराना व्यापार स्टोर के रूप में की थी. सैमसंग ने 1969 में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में कदम रखा था. कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद एक ब्लैक-एंड-व्हाइट टेलीविज़न निकला था.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications