त्योहारों के लिए सैमसंग फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है। जिसके जरिए अब आपको फ्री में स्मार्टफोन मिल सकता है। जी हां सैमसंग फेस्टिव सीजन में यूजर्स के लिए खास होम फेस्टिव होम ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: त्योहारों के लिए सैमसंग फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है। जिसके जरिए अब आपको फ्री में स्मार्टफोन मिल सकता है। जी हां सैमसंग फेस्टिव सीजन में यूजर्स के लिए खास होम फेस्टिव होम ऑफर लेकर आया है। जो कि आज यानी 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 20 नवंबर तक चलने वाली है। इस सेल में सैमसंग के होम अप्लायंसेज की खरीद पर यूजर्स को गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा और गैलेक्सी नोट 10 लाइट जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन फ्री मिल रहे हैं। बता दें कि ऑफर में कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स की खरीद पर 20 हजार रुपये तक का कशबैक भी दे रही है। Samsung ने इन 2 मॉडलों के घटा दिए दाम, तुरंत उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

टीवी खरीदने पर फ्री मिलेगा गैलेक्सी फोल्ड और S20 अल्ट्रा
सैमसंग के इस खास फेस्टिव ऑफर में सैमसंग QLED 8K टीवी के 85 इंच, 82 इंच और 75 इंच वाले वेरियंट के साथ गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन फ्री मिलेगा। वहीं, कंपनी इस दौरान 75 इंच के ऊपर वाले QLED टीवी के साथ गैलेक्सी S20 Ultra स्मार्टफोन ऑफर कर रही है। इसके अलावा 55 इंच के QLED और 65 इंच के UHD टीवी के साथ गैलेक्सी A21s मिल रहा है। अगर आप सैमसंग के 65 इंच वाले QLED, QLED 8K के अलावा 70 इंच या उसके ऊपर का Crystal 4K यूएचडी टीवी मॉडल खरीदते हैं, तो आपको गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन फ्री मिलेगा।
इतना ही नहीं, इस फेस्टिव ऑफर के दौरान यूजर्स को 3 साल की वॉरंटी और कम से कम 990 रुपये की ईएमआई के साथ 20 हजार रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। कंपनी 3 साल (1+2 साल एक्सटेंडेड वॉरंटी) पैनल पर दे रही है। इसके साथ ही QLED टीवी पर 10 साल के लिए नो-स्क्रीन बर्न इन वॉरंटी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी सभी टीवी मॉडल्स के साथ ओटीटी और डीटीएच के आकर्षक डील भी दे रही है।
रेफ्रिजरेटर्स की खरीद पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर
सैमसंग फेस्टिव होम ऑफर में आप शानदार सैमसंग रेफ्रिजरेटर भी बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने फ्लैगशिप Spacemax फैमली हब रेफ्रिजरेटर के साथ गैलेक्सी नोट10 लाइट स्मार्टफोन फ्री में ऑफर कर रही है। वहीं, सैमसंग कर्ड मैस्ट्रो फ्रिज की खरीद पर यूजर्स को 15 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलवा IoT सपॉर्ट वाले फैमिली हब रेफ्रिजरेटर पर कंपनी 20 प्रतिशत तक का कैशबैक दे रही है। इसके साथ ही कंपनी साइड-बाई-साइड और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर को क्रमश: 2490 रुपये और 990 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर पर 10 साल की वॉरंटी दी जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications