त्योहारों के लिए सैमसंग फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है। जिसके जरिए अब आपको फ्री में स्मार्टफोन मिल सकता है।
नई दिल्ली: त्योहारों के लिए सैमसंग फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है। जिसके जरिए अब आपको फ्री में स्मार्टफोन मिल सकता है। जी हां भारत के सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने फेस्टिव सीजन पर होम फेस्टिव होम अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान में सैमसंग की ओर से सैमसंग QLED टीवी और पेसमेक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर खरीदने पर गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए31 और ए21s जैसे फोन उपहार के रूप में दिए जाएंगे।

20 हजार रुपये तक कैशबैक के साथ मिल रहे कई ऑफर
बता दें कि अभियान के हिस्से के रूप में, सैमसंग टेलीविजन और डिजिटल उपकरणों पर कई फेस्टिव ऑफर्स की पेशकश की गई है। इसके अलावा 20,000 रुपये तक के कैशबैक दिया जा रहा है। कस्टमर इन प्रोडक्ट को 990 रुपये की न्यूनतम ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है जो 20 नवंबर 2020 तक ही वैलिड रहने वाला है।
जानिए कौन सा स्मार्टफोन मिलेगा फ्री
सैमसंग का 85 इंच, 82 इंच, 75 इंच वाला QLED 8K टीवी खरीदने पर गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन दिया जाएगा। वहीं 75 इंच या उससे बड़ा QLED टीवी खरीदने पर गैलेक्सी S20 Ultra। जबकि 55 इंच QLED और 65 इंच UHD टीवी पर सैमसंग गैलेक्सी A21s मिलेगा। वहीं बड़े स्क्रीन के साथ 65 इंच QLED, QLED 8K और 70 इंच या उससे बड़ा Crystal 4K UHD टीवी पर गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन मिलेगा।

रेफ्रीजरेटर्स पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक
ग्राहकों को सैमसंग के फ्लैगशिप स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रीजरेटर की खरीद पर गैलेक्सी नोट10 लाइट दिया जाएगा। मेक फॉर इंडिया सैमसंग कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रीजरेटर के साथ उपभोक्ताओं को 15 प्रतिशत तक का कैशबैक और आईओटी-सक्षम फैमिली हब रेफ्रीजरेटर (RF28N9780SG/TL) पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, उपभोक्ता साइड-बाई-साइड और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रीजरेटर मॉडल्स पर क्रमश: 2490 रुपये और 990 रुपये की शुरुआती आसान ईएमआई के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ सभी रेफ्रीजरेटर्स कम्प्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है।
सैमसंग वॉशर ड्रायर मॉडल्स पर 20 प्रतिशत तक के कैशबैक और सिलेक्ट फ्लेक्सवॉश और एडवॉश वॉशिंग मशीन पर 15 प्रतिशत तक के कैशबैक की पेशकश की गई है। फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड और फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खरीद पर उपभोक्ता 15 प्रतिशत तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। सैमसंग उपभोक्ताओं के लिए 990 रुपये की शुरुआती ईएमआई विकल्प की भी पेशकश कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications