नई दिल्ली, मई 26। शेयर बाजार से कमाई करना इतना आसान नहीं है, जितना आपको लग सकता है। मगर आपको ध्यान ये रखना होता है कि स्टॉक मार्केट में कौन सा शेयर ऊपर जा रहा है और किसके ऊपर जाने की उम्मीद है। जैसे कि एक शेयर पिछले 10 महीनों में 1200 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। ये कंपनी है संगम रिन्यूएबल्स। संगम रिन्यूएबल्स के शेयर ने सिर्फ 10 महीनों की अवधि में ही निवेशकों की दौलत 13 गुना से अधिक कर दी है। बताते चलें कि संगम रिन्यूएबल्स का नाम वारी रिन्यूएबल्स टेक्नोलॉजीज हो चुका है, मगर फिलहाल स्टॉक एक्सचेंजों पर यह संगम रिन्यूएबल्स से ही लिस्ट है। आगे जानिए इस शेयर की पूरी डिटेल।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
संगम रिन्यूएबल्स के 52 हफ्तों का निचला स्तर 7.42 रु है। जबकि आज ये शेयर 104.35 रु पर है। पिछले साल 7 जुलाई को यह 7.42 रु तक गिर गया था। तब से अब तक की अवधि में देखें तो ये शेयर 1306 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। इस शेयर ने जुलाई 2020 से अब तक 1306 फीसदी मुनाफा कराया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 14.06 लाख रु हो गए होंगे।
क्या है कंपनी का बिजनेस
संगम रिन्यूएबल्स का बिजनेस अक्षय ऊर्जा का है। कंपनी के तीन राज्यों में रूफटॉप 400-800 किलोवाट पीक इंस्टॉलेशन हैं। ये कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में हैं। संक्षेप में, यह एक बिजली जनरेटर की तुलना में एक सर्विस प्रोवाइडर अधिक है। हालांकि कंपनी के पास अगले तीन वर्षों में 600 मेगावाट की एसेट तैयार करने का लक्ष्य है। संगम रिन्यूएबल्स की प्रतिद्वंदि कंपनियों में अडानी ग्रीन एनर्जी प्रमुख है।
कितना रहा मुनाफा
देखा जाए तो संगम रिन्यूएबल्स और अडानी ग्रीन एनर्जी के सिर्फ कारोबार में ही समानता है। जबकि इन दोनों के बिजनेस साइज में बड़ा अंतर है। संगम रिन्यूएबल्स ने मार्च तिमाही के लिए 5.61 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 7.60 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की। इन अवधियों के लिए इसका मुनाफा क्रमशः 2.39 करोड़ रुपये और 2.34 करोड़ रुपये रहा। इसकी तुलना में अदाणी ग्रीन की मार्च तिमाही की इनकम 2,034 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 135 करोड़ रुपये रहा।
तीन महीनों में किया मालामाल
संगम रिन्यूएबल्स का शेयर इस समय 104.35 रु पर है। तीन महीने पहले ये शेयर 37 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत 67.35 रु बढ़ी है। इस शेयर ने निवेशकों को तीन महीनों में प्रति शेयर 67.35 रु की कमाई कराई है। प्रतिशत में देखें तो तीन महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 182 का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 2.82 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीनों में दिया तगड़ा रिटर्न
संगम रिन्यूएबल्स का शेयर 6 महीने पहले ये शेयर 13.5 रु पर था। प्रतिशत में देखें तो 6 महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 673 का रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न एफडी या किसी और जगह से इतने कम समय में मिलना संभव ही नहीं है। मगर शेयर बाजार में फायदे की उम्मीद के साथ नुकसान की संभावना भी रहती है। इसलिए नुकसान के जोखिम को भी ध्यान में रखें।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications