Saraswati Saree Depot Share Price: शेयर बाजार में आज 20 अगस्त को तेज एक्शन है. बाजार की हलचल में साड़ी बनाने वाली कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो की लिस्टिंग हुई है. धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है. शेयर 160 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर 200 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. एक लॉट पर निवेशकों को 3600 रुपए का प्रॉफिट हुआ है. फिलहाल 12 बजकर 50 मिनट पर 209.95 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
Saraswati Saree Depot Share Price
इश्यू प्राइस 160 रुपए
लिस्टिंग प्राइस 200 रुपए
लॉट साइज 90 शेयर
लिस्टिंग प्रॉफिट 3600 रुपए
CMP 209.95 रुपए
IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
सरस्वती साड़ी डिपो के पब्लिक इश्यू को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला था. IPO अंतिम दिन करीब 107 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. इस IPO को गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा सबसे ज्यादा 358 गुना सब्सक्राइब था. इसके बाद रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 61 गुना और QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 64 गुना सब्सक्राइब हुआ था. IPO में 65 लाख तक शेयरों के नए शेयर जारी किए गए. OFS में प्रोमोटर्स ग्रुप ने 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की हुई.

क्या करती है सरस्वती साड़ी डिपो कंपनी?
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का साड़ियों का कारोबार है. यह थोक (B2B) सेगमेंट में एक बड़ी कंपनी है. कोल्हापुर बेस्ड कंपनी ने साड़ियों के कारोबार 1966 में शुरू किया. कंपनी महिलाओं के लिए अन्य अपैरल्स जैसे कुर्तियां, ड्रेस मटीरियल, ब्लाउज़ पीस, लहंगे, बॉटम्स आइटम्स का थोक कारोबार भी करती है.
सरस्वती साड़ी डिपो ने 160.01 करोड़ रुपए जुटाने लिए IPO लॉन्च किया. इसमें 104 करोड़ रुपए तक के लिए 6,499,800 फ्रेश शेयर जारी किए. साथ ही OFS में 3,501,000 शेयर जारी किए. कंपनी का फोकस साड़ी के साथ साथ कुर्ती, ड्रेस मैटेरियल्स, मेन्स सूट्स पर होगा. IPO से मिली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए होगा. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
शेयर बाजार में रौनक
शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 450 अंकों की मजबूती के साथ 80,900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी करीब 150 अंक उछलकर 24,700 के पार निकल गया है. निफ्टी में BPCL 2 फीसदी मजबूती के साथ टॉप गेनर है. जबकि ONGC सवा फीसदी गिरकर टॉप लूजर है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications