नयी दिल्ली। भारत में निजी और सरकारी बैंकों की भारी तादाद है। इन सभी बैंकों के बचत खातों पर अलग-अलग ब्याज दर मिलती है। इनकी रेंज इस समय 3.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत सालाना तक है। वैसे शुरुआती निवेशकों के लिए बचत खाता निवेश का बेहतर विकल्प माना जाता है। जिन व्यक्तियों की इनकम स्थिर है और वे धीरे-धीरे अपने निवेश पोर्टफोलियो का निर्माण करना चाहते हैं उनके लिए बचत खाता पूरी तरह से उपयुक्त है। मगर बैंकों में बचत खाते में पैसा डालने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि सबसे अधिक ब्याज दर मिल रही है। हम यहां आपको बताएंगे कि बचत खाते पर ब्याज देने में टॉप 10 बैंक कौन से हैं।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 1 लाख रु से कम बैलेंस पर 4.00%, 1 लाख रु से 5 लाख रु के बीच बैलेंस पर 5.00% 5 से 10 लाख रुपये के बीच बैलेंस पर 6.00% और 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 7.00% ब्याज दर दे रहा है। वहीं 5 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की राशि पर यहां 6.50% फीसदी ब्याज मिलेगा।
बंधन बैंक
बंधन बैंक उच्च ब्याज दरों के साथ कई प्रकार के बचत खाते ऑफर करता है। वर्तमान में इसमें 1 लाख तक की बैलेंस राशि के लिए 4.00%, 1 लाख रु से 10 करोड़ रु तक पर 6.00% 10 से 50 करोड़ रु तक 6.55% और 50 करोड़ से ऊपर पर 6.55% ब्याज दर है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
इस बैंक में 1 लाख रु से ज्यादा की राशि पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ब्याज दर की शुरुआत 6 फीसदी से है। इस बैंक के खाते पर आपको कैशबैक, अनलिमिटेड कैश निकासी जैसी सुविधाएं मिलती है।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक में बचत खाते में 1 लाख रु तक पर 4.00% 1 से 10 लाख रु तक पर 5 फीसदी और 10 लाख रु से ज्यादा पर 6 फीसदी ब्याज मिलता है। ये बैंक तिमाही आधार पर ब्याज देता है। यानी 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को ब्याज मिलता है।
लक्ष्मी विलास बैंक
लक्ष्मी विलास बैंक इस समय 1 लाख रु तक की शेष राशि पर 3.25%, 1 से 5 लाख रु तक पर 3.50%, 5 से 25 लाख रु तक पर 3.75% और 25 लाख रु से 10 करोड़ रु तक पर 4.25 फीसदी ब्याज देगा। 10 करोड़ रु से ज्यादा के बैलेंस पर आपको 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक में बचत खाते पर 1 लाख रु तक पर 4.75 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं 1 से 10 लाख रु तक पर आपको 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। 10 लाख रु से 5 करोड़ रु तक की राशि पर आपको 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक
देश का प्रमुख प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक 5 लाख रु से नीचे के बैलेंस पर 3% और 50 लाख रु या इससे ज्यादा पर 3.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। यहां ब्याज दर की गणना खाते में रखे गए दैनिक बैलेंस पर की जाती है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक घरेलू और गैर-निवासी खातों पर 1 लाख रु तक के बैलेंस के लिए 4.00%, 1 से 5 लाख रु तक के बैलेंस पर 5.00%, 5 से 50 लाख रु तक पर 5.25% और 50 लाख रु से 5 करोड़ रु तक के लिए 6.25% ब्याज मिलता है।
साउथ इंडियन बैंक
केरल में मुख्यालय वाले इस निजी क्षेत्र के बैंक में बचत खाते (एनआरओ / एनआरई खातों सहित) पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की पेशकश की जाती है। यहां आपको 2 लाख रु तक के बैलेंस पर 2.35%, 2 लाख रु से 5 करोड़ रु तक पर 2.75%, 5 करोड़ रु से 100 करोड़ रु तक या इससे ज्यादा बैलेंस पर 4.60% ब्याज दर मिलेगी।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक प्रमुख व्यावसायिक बैंकों में से एक है जो अपने ग्राहकों को विभिन्न फॉर्मेट में बचत खाता खोलने की सुविधा देता है। बैंक बचत खाते पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दर ऑफर करता है। वर्तमान में ग्राहक इस बैंक में अपने बचत खाते पर सालाना 3.25% से लेकर 5.5% तक की ब्याज दर हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications