
IDFC First Bank : बैंक में खाता होना आज के समय में बहुत जरूरी है। पर ये भी आप जानते होंगे कि बैंक खातों पर कई तरह के चार्ज होते हैं। हालांकि अलग-अलग बैंकों में चार्ज कम-ज्यादा होते हैं। इन चार्जेस में एटीएम, सालाना मैंटेनेंस चार्ज आदि शामिल हैं। पर अब एक बैंक ने 25 बैंकिंग सेवाओं पर लगने वाले चार्जेस को हटा दिया है। आगे जानिए इस बैंक की डिटेल।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को बचत खातों से संबंधित कई कस्टमर-ओरिएंटेड सर्विसेज जैसे कैश जमा, विदड्रॉल, डिमांड ड्राफ्ट, एसएमएस अलर्ट आदि पर शुल्क माफी की घोषणा कर दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रविवार 18 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर बचत खातों पर 'जीरो-फी बैंकिंग' की घोषणा की है।
25 सेवाओं पर चार्ज खत्म
बैंक ने उन सेवाओं पर से अपने चार्जेस हटा लिए हैं, जो आम तौर पर उपयोग किए जाते हैं। इसने 25 बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क माफ कर दिया है। इनमें शाखाओं में नकद जमा और निकासी, थर्ड पार्टी के नकद लेनदेन, डिमांड ड्राफ्ट, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस, चेक बुक, एसएमएस अलर्ट, ब्याज प्रमाण पत्र, एटीएम लेनदेन के लिए अपर्याप्त बैलेंस, अंतरराष्ट्रीय एटीएम उपयोग आदि शामिल हैं।
किसे मिलेगा फायदा
बैंक ने कहा है कि जो लोग बचत खातों में कम से कम 10,000 रुपये औसत मासिक बैलेंस (एएमबी) और 25,000 रुपये एएमबी रखेंगे उन ग्राहकों को ये सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इससे सभी ग्राहकों और खास कर कम फाइनेंशियल लिटरेसी वाले उन ग्राहकों को लाभ होगा, जिन्हें फीस और चार्जेस की कैल्कुलेशन करना मुश्किल लगता है।
ग्राहकों के लिए फायदेमंद
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ वी वैद्यनाथन ने कहा यह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ग्राहकों के हित में की गयी पहल है। अक्सर, ग्राहक भुगतान की जाने वाली फीस और शुल्कों से अनजान होते हैं। इसलिए, हमने आमतौर पर उपयोग की जाने वाली 25 बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क माफ कर दिया है। ताकि हमारे ग्राहक आराम से हमारे साथ बैंकिंग कर सकें।
ये हैं सारी सेवाएं
1. प्रति माह शाखाओं में नकद लेनदेन की संख्या (जमा और निकासी की मिलाकर), 2. शाखाओं में नकद लेनदेन की वैल्यू (जमा और निकासी की मिलाकर), 3. शाखाओं में थर्ड पार्टी नकद लेनदेन शुल्क (जमा और निकासी की मिलाकर), 4. डिमांड ड्राफ्ट/पीओ (जारी करने का शुल्क) - बैंक लोकेशंस पर, 5. आईएमपीएस शुल्क प्रति लेनदेन- आउटवार्ड, 6. एनईएफटी शुल्क प्रति लेनदेन - आउटवार्ड (शाखा), 7. आरटीजीएस शुल्क प्रति लेनदेन - आउटवार्ड (शाखा), 8. चेक बुक चार्जेस, 9. एसएमएस अलर्ट चार्जेस,
10. डुप्लीकेट स्टेटमेंट जारी करना, 11. पासबुक चार्जेस, 12. बैलेंस सर्टिफिकेट (प्रति सर्टिफिकेट शुल्क), 13. ब्याज सर्टिफिकेट (प्रति सर्टिफिकेट शुल्क), 14. खाता बंद करना (खाता खोलने की तारीख से), 15. ईसीएस रिटर्न चार्जेस, 16. स्टॉप पेमेंट चार्ज, 17. अंतर्राष्ट्रीय एटीएम/पीओएस लेनदेन चार्जेस, 18. एटीएम में प्रति लेनदेन अपर्याप्त शेष राशि के लिए शुल्क, 19. स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन चार्जेस, 20. मैनेजर्स चेक/डिमांड ड्राफ्ट रद्दीकरण/पुनर्वैधीकरण, 21. एडरेस कंफर्मेशन चार्जेस, 22. फोटो अटेस्टेशन चार्जेस, 23. हस्ताक्षर अटेस्टेशन चार्जेस, 24. पुराने रिकॉर्ड/ भुगतान किए गए चेक की कॉपी चार्जेस और 25. निगेटिव कारणों से कूरियर द्वारा लौटाई गई कोई डिलिवेरेबल।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications