नयी दिल्ली। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। हालात सुधरने के बाद बहुत से लोगों को फिर से नौकरी मिल गई, मगर अभी भी बेरोजगारों की बड़ी संख्या मौजूद है। इस बीच 2 बैंक नौकरी का मौका लेकर आए हैं। इनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई और देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पीएनबी शामिल है। इन दोनों बैंकों ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो यहां हाथ आजमा सकते हैं।
एसबीआई में मैनेजर बनने का मौका
पहले एसबीआई के बारे में जानते हैं, जिसने मैनेजर पद तक के लिए भर्तियां निकाली हैं। बैंक में कुल 32 भर्तियां की जाएंगी। जबकि चुने गए लोगों की सैलेरी 42,020 रु से 51,490 रु तक होगी। ध्यान रहे कि बैंक मुंबई और बैंगलोर के ही मैनेजर लेवल पर भर्ती कर रहा है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 11 जनवरी तक का मौका है।
एसबीआई में और भी मौके
एसबीआई और भी बहुत से पदों पर भर्तियां कर रहा है। इनमें प्रबंधक (मार्केटिंग), उप प्रबंधक (मार्केटिंग), प्रबंधक (लोन प्रोसेस), सहायक प्रबंधक (सिस्टम), उप प्रबंधक (सिस्टम), प्रबंधक (नेटवर्क सुरक्षा विशेषज्ञ), प्रबंधक (नेटवर्क राउटिंग एंड स्विचिंग स्पेशलिस्ट), सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक), उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक), आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ, परियोजना प्रबंधक, एप्लीकेशन आर्किटेक्ट, टेक्निकल लीड, उप प्रबंधक (आंतरिक ऑडिट) और फायर इंजीनियर शामिल हैं। इन पदों के लिए 11 जनवरी तक sbi.co.in/careers पर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क कितना
एसबीआई में जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रु का आवेदन चुकाना होगा। मगर आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
पीएनबी में भी मौके
पंजाब नेशनल बैंक ने भी दो पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया है। इनमें क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर शामिल है। इन दोनों पदों के लिए बैंक लगभग 3500 भर्तियां करेगा। इस मामले में बैंक ने एक अधिसूचना जारी की और 5 जनवरी 2021 को भर्तियों की घोषणा की है।
आईडीबीआई बैंक में आवेदन का आखिरी दिन
आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए भर्तियों का ऐलान किया था, जिनके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। बैंक मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और जनरल मैनेजर जैसे पदों पर 134 लोगों को नियुक्ति करेगा। इस बैंक में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार किया जाएगा। ज्यादा जानकारी आप दिए जा रहे लिंक (https://www.idbibank.in/pdf/careers/DetailedAdvertisementSpecialists2020-21.pdf) पर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications