
SBI Bank Strike : अगर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने दो दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इसके कारण एसबीआई की शाखाओं में बैंकिंग सर्विसेज प्रभावित हो सकती हैं। ये हड़ताल 30-31 जनवरी को होने जा रही है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कौन-कौन से संगठन शामिल
एसबीआई ने इस मामले पर स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है। एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए कहा है कि बैंक को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल का नोटिस दिया है। इस संघ के अन्य सदस्यों यूएफबीयू यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 और 31 जनवरी, 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का की बात कही है।
पहले निपटा लें काम
यानी 30-31 जनवरी को दो दिन बैंकों में हड़ताल हो सकती है। खास बात यह है कि इन दोनों दिनों में से एक भी दिन छुट्टी वाला नहीं है। इसलिए पहले से ही अपने बैंक से जुड़े कामों को निपटा लें।
एसबीआई ने क्या है तैयारी
एसबीआई ने अपनी शाखाओं में काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। एसबीआई के अनुसार यह संभव हो सकता है कि हड़ताल से उनकी शाखाओं में नियमित काम एक लिमिट तक प्रभावित हो सकता है। यानी इन दो दिनों में दिक्कत होने की संभावना है।
क्या है यूएफबीयू
यूएफबीयू कई बैंक यूनियनों की एक अंब्रेला संस्था है। यूएफबीयू ने पहले 15 जनवरी को सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए 30-31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।
क्या हैं बैंक यूनियनों की मांगें
यूएफबीयू ने बैंक यूनियन की कई मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला किया। इनमें 5 दिनों का वर्किंग वीक है। बैंक यूनियन पेंशन पर भी अपडेट मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को समाप्त किया जाए। वेतन संशोधन मांगों के चार्टर के निगोशिएशन पर तत्काल कार्रवाई करने की भी मांग की जा रही है। सभी केडर्स में भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और अन्य इसी तरह के बाकी सभी मुद्दों को निपटाने की मांग की जा रही है।
एसबीआई में नौकरियां
एसबीआई में प्रोग्राम मैनेजर और अन्य पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। इनके लिए बैंक ने आवेदन मांगें हैं। आप एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 9 फरवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इनमें वाइस प्रेसिडेंट (ट्रांसफॉर्मेशन) : 1 पद, प्रोग्राम मैनेजर : 4 पद, मैनेजर क्वालिटी एंड ट्रेनिंग : 1 पद और कमांड सेंटर मैनेजर : 3 पद शामिल हैं। सिलेक्शन शॉर्ट-लिस्टिंग, इंटरव्यू और सीटीसी नेगोशिएशन पर आधारित है। आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क / सूचना शुल्क नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications