नई दिल्ली, जून 21। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा बैंक है। ये दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद (यानी बड़े शहरों) में अपने खाते में 1 लाख रुपये तक का मासिल बैलेंस बनाए रखने वाले ग्राहकों को एटीएम से पांच मुफ्त लेनदेन ऑफर करता है। अन्य बैंकों के एटीएम से भी ऐसे ग्राहक 3 मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं। आगे जानिए इस लिमिट कितना चार्ज लगता है।
इतना लगता है चार्ज
एसबीआई लेनदेन के प्रकार और एटीएम के आधार पर (यानी एसबीआई और नॉन-एसबीआई) मुफ्त सीमा से ज्यादा लेनदेन पर 5 रु से 20 रु तक का शुल्क लगता है। एसबीआई अपने एटीएम से फ्री लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने के लिए 10 रुपये चार्ज करता है, जबकि फ्री लिमिट से ज्यादा दूसरे एटीएम से फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए आपसे 20 रुपये का चार्ज लिया जाएगा।
नॉन-फाइनेंशियल चार्ज
नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन जैसे खाते का बैलेंस चेक करने के लिए, ग्राहकों से एसबीआई एटीएम पर 5 रुपये और अन्य बैंक एटीएम पर 8 रुपये का शुल्क लिया जाता है। 1 लाख रुपये से अधिक का मासिक बैलेंस बनाए रखने वाले ग्राहकों को एसबीआई और अन्य बैंकों के एटीएम पर अनलिमिटेड मुफ्त लेनदेन की पेशकश की जाती है। एटीएम में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए, बैंक लेनदेन राशि के 3.5 प्रतिशत के अलावा 100 रुपये का शुल्क लेता है।
पॉइंट ऑफ़ सेल
पॉइंट ऑफ़ सेल के माध्यम से किए गए अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन पर लेनदेन राशि का 3 प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। यदि किसी के खाते में अपर्याप्त राशि है और उसके कारण लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाता है, तो एसबीआई 20 रुपये का शुल्क लेता है। इस तरह का चार्ज अन्य बैंक भी वसूलते हैं। आगे जानते हैं एसबीआई की ब्याज दरें।
एफडी और लोन दरें
एसबीआई ने हाल ही में लोन और डिपॉजिट दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इसने सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 20 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की। बढ़ी हुई दरें 14 जून से लागू हुईं। नई एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू हैं।
चेक करें ब्याज दरें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम तक की जमा राशि पर अब 4.6 फीसदी सालाना मिलेगा। साथ ही 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर अब पहले के 4.4 फीसदी के मुकाबले 4.6 फीसदी की पेशकश की जाएगी। साथ ही 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर अब 5.3 फीसदी रिटर्न मिलेगा। बता दें कि 7 से 45 दिन पर इसकी ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 2.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.4 फीसदी है। 46 से 179 दिन पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 3.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी है। 180 दिन से 210 दिन तक पर सामान्य नागरिकों के लिए 4.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.9 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल से कम पर ये दरें 4.6 फीसदी और 5.1 फीसदी हैं। 1 साल से 2 साल से कम तक की एफडी पर ये दरें 5.3 फीसदी और 5.8 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications