नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के देश भर में 50 हजार से अधिक एटीएम हैं। यदि आपके पास एसबीआई का एटीएम-कम-डेबिट (कैश प्लस) कार्ड तो आप एसबीआई और इसकी सब्सिडरी कंपनी एसबीआई कमर्शियल एंड इंटरनेशनल बैंक के एटीएम पर फ्री लेन-देन का लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में एसबीआई ने एटीएम लेन-देन नियमों में बदलाव भी किया है। अब कम बैलेंस होने के कारण हर असफल लेनदेन के लिए आपसे जुर्माना लिया जाएगा। जुर्माने से बचने का तरीका है कि आप अपने खाते में जमा राशि के बारे में अपडेट रहें। खाते का बैलेंस जानने के लिए एसबीआई की बैलेंस चेक सर्विस का उपयोग करें। एसबीआई कस्टमर केयर पर कॉल करके भी बैलेंस चेक किया जा सकता है। एक तरफ जहां एसबीआई एटीएम सेवा के लिए चार्ज लेता है तो वहीं दूसरी तरफ 8 सेवाए ऐसी भी हैं जो ग्राहकों को एक दम फ्री मिलती हैं।
भेजें पैसे और बदलें पिन
आप एसबीआई डेबिट कार्ड से किसी को भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर कर सकते है। ये एक फ्री और आसान सर्विस है। आप रोज 30000 रु तक की राशि भेज सकते हैं। आपके पास एसबीआई डेबिट कार्ड, पिन और जिसे पैसा भेजना है उसका डेबिट कार्ड नंबर होना चाहिए। वहीं आप बैंक के एटीएम से अपना पिन भी बदल सकते हैं। आप पासवर्ड बदलने के लिए ऐसा कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए भी आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
बैलैंस चेक और इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट
आप एसबीआई एटीएम से खाते में बची हुए बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। कार्ड स्वाइप के बाद आपको मैन स्क्रीन पर बैलेंस दिख जाएगा। वहीं मिनी स्टेटमेंट से आपको पिछली 10 लेन-देन की जानकारी मिल जाएगी। यदि आपने एसबीआई लाइफ प्रीमियम से कोई पॉलिसी ली है तो आप एसबीआई एटीएम की मदद से लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट कर सकते हैं।
मोबाइल रिचार्ज और चेकबुक के लिए आवेदन
आपको शायद मालूम न हो मगर आप एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल भी रीचार्ज कर सकते हैं। यदि कभी सफर के दौरान आपका बैलेंस खत्म हो गया और आपके पास इंटरनेट न हो तो आप नजदीकी एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं। साथ ही आप बैंक ब्रांच के चक्कर काटे और किसी कागजी कार्यवाही के चेकबुक के लिए भी एटीएम से ही आवेदन कर सकते हैं।
बिल पेमेंट और मनी डिपॉजिट
एसबीआई एटीएम की मदद से आप अपने कई तरह के विभिन्न बिलों के लिए पेमेंट कर सकते हैं। यदि बैंक बंद हो जाए तो आप एटीएम से खाते में पैसा भी जमा कर सकते हैं। ये दोनों ही सेवाएं आपका समय बचाएंगी। अच्छी बात ये है कि आपसे इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
पैसा करें दान
आप किसी धार्मिक ट्रस्ट को एटीएम से ही पैसा भी दान कर सकते हैं। इनमें वैष्णो देवी, शिरडी साईं बाबा, गुरुद्वारा तख्त साहब, तिरुपति, श्री जगन्नाथ मंदिर, पलणी, कांची कामकोटि पीठम, रामकृष्ण मिशन, काशी विश्वनाथ और महालक्ष्मी आदि शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 1800-425-3800 या 1800-11-2211 पर कॉल करें। आप contactcentre@sbi.co.in पर मेल भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications