नई दिल्ली, जुलाई 5। मॉनसून की शुरुआत के साथ कई कंपनियों ने अपनी सेल की शुरुआत कर दी है। ढेरों ढेर प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंकों की तरफ से कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी स्पेशल ऑफर लेकर आया है। एसबीआई के ऑफर के तहत आप काफी सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। आपको कई प्लेटफॉर्म से सस्ते में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। जानते हैं एसबीआई के ऑफर की डिटेल।
योनो ऐप से मिलेगी छूट
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए सेल शुरू की है। सेल के तहत आपको बैंक की योनो ऐप के जरिए खरीदारी करनी होगी। इससे ग्राहक कई ब्रांड्स पर भारी छूट का फायदा ले सकते हैं। ये सेल 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 7 जुलाई तक जारी रहेगी। यानी आज के बाद भी आपके पास दो दिन होंगे इस सेल का फायदा उठाने का।
किन ब्रांड्स पर मिलेगी छूट
यदि आप एसबीआई की इस सेल का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास योनो ऐप होनी चाहिए। योनो ऐप में लॉगिन करें और फिर शॉप एंड ऑर्डर पर क्लिक करें। फिर आपको सुपर सेविंग डेज ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर जाएं और अपने मन-मुताबिक शॉपिंग करें। आपको जिन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी, उनमें टाइटन पे, ओयो, अपोलो, टाटा क्लिक और वेदांतु शामिल हैं।
और कहां मिल रहा डिस्काउंट
एसबीआई योनो के अलावा इस समय आप कई अन्य जगहों पर भी डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। इनमें अमेजन, मिंत्रा, अजियो, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट शामिल हैं। मित्रा पर एक सेल चल रही है, जो 8 जुलाई तक चलेगी। इसमें आप 50 से 80 फीसदी तक छूट ले सकते हैं। अजियो पर आप 90 फीसदी तक छूट ले सकते हैं। इसके अलावा अमेजन स्मॉल बिजनेस डेज सेल शुरू की है। यहां ग्राहकों को 70 फीसदी तक छूट मिलेगी।
अमेजन सेल
हेडफ़ोन अब एक जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। आप अमेजन की स्मॉल बिजनेस डेज सेल अमेजन पर 60 प्रतिशत तक की छूट पर एक नया हेडफ़ोन ले सकते हैं। स्मार्टवॉच और स्मार्ट बैंड जैसे पर डिवाइस अमेज़न पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। टैबलेट रिमोट वर्किंग और एंटरटेनमेंट गतिविधि के लिए बहुत अच्छे हैं और इन डिवाइसों पर अमेज़न पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
कैमरे पर छूटकैमरे पर छूट
अगर आप एक नया कैमरा खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको 30 प्रतिशत तक की छूट पर कई शानदार ब्रांड्स के कैमरों पर मिल जाएगी। इनमें सोनी, कैनन और निकोन जैसे ब्रांड्स शामिल हैं, जो दुनिया में बेहतरीन कैमरे बनाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही कैमरे की एक्सेसरीज पर भी अमेजन की स्मॉल बिज़नेस डेज़ सेल में छूट मिल रही है। इनमें से कुछ एक्सेसरीज़ पर 45 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications