नयी दिल्ली। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसके पास भारत में सबसे अधिक ग्राहक हैं। एसबीआई बचत खाते पर ब्याज के अलावा एफडी, आरडी और सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम जैसे ऑप्शन के जरिए पैसा कमाने का मौका देता है। ये सभी निवेश ऑप्शन हैं, जिनके जरिए आपको फिक्स रिटर्न मिल सकता है। मगर एक और भी तरीका जिसके माध्यम से आप एसबीआई से पैसा कमा सकते हैं। उस तरीके में आपको एफडी सहित बाकी ऑप्शनों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
एसबीआई के शेयरों में करें निवेश
एसबीआई के शेयरों में निवेश करके भी तगड़ा प्रोफिट कमाया जा सकता है। विभिन्न ब्रोकरेज फर्म चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह देते हैं। इसी तरह एक ब्रोकरेज फर्म एमके ने एसबीआई के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एमके के अनुसार एसबीआई का शेयर मौजूदा रेट से काफी ऊपर जा सकता है। यही मौका है एसबीआई के शेयरों से कमाई करने का।
कितना ऊपर जा सकता है शेयर
एमके के अनुसार एसबीआई का शेयर 340 रु तक जा सकता है, जबकि इस समय एसबीआई के शेयर का रेट 281 रु है। इस लिहाज से ये शेयर 21 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल कर सकता है। यानी यदि आप अभी एसबीआई के शेयरों में निवेश करें तो आपको 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है, जो एफडी, आरडी या सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना होगा।
क्यों है एसबीआई के शेयर के ऊपर जाने की उम्मीद
अहम सवाल ये है कि एसबीआई के शेयर के ऊपर जाने की उम्मीद क्यों है? असल में एमके के अनुसार कोरोना के चलते एसबीआई की क्रेडिट ग्रोथ कम हुई, मगर इसमें अब सुधार दिख रहा है। बैंक के होम तथा ऑटो लोन अच्छी हालत में हैं। बैंक के कॉर्पोरेट क्रेडिट भी बेहतर हो रहे हैं। इससे बैंक की री-रेटिंग हो सकती है, जिससे इसके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।
आज कैसा रहा एसबीआई का शेयर
आज एसबीआई का शेयर 279.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 281.20 रु पर खुला। आज कारोबार के दौरान एसबीआई का शेयर 283.85 रु तक चढ़ा और आखिर में 1.70 रु या 0.61 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 281.05 रु बंद हुआ। इस रेट पर एसबीआई की बाजार पूंजी 2,50,826.21 करोड़ रु है।
शेयर बाजार में निवेश
शेयर बाजार में निवेश वैसे तो मुनाफे का सौदा है मगर इसमें जोखिम भी है। इसलिए निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार या ब्रोकरेज फर्म की सलाह जरूर लें। मगर ये भी ध्यान रहे कि सलाह लेने के बाद आपको गारंटीड मुनाफा होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। सावधानी से अच्छी कंपनियों में निवेश करके आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।
कैसे करें शेयर बाजार में निवेश
शेयर बाजार में जोखिम अधिक है, मगर पैसा कमाने का मौका भी है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश, ट्रेड और मुनाफा कमाना चाहते हैं तो एक डीमैट खाता होना जरूरी है। शेयरों और सिक्योरिटीज में कारोबार करने के लिए भी आपके पास डीमैट खाता जरूर होना चाहिए। आपको शेयर, सिक्योरिटीज को सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक तरीके से अपने पास रखने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications