नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की सब्सिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड ने भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के साथ मिल कर एक स्पेशल कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड के जरिए आप पेट्रोल और एलपीजी पर पैसे बचा सकेंगे। एसबीआई कार्ड ने बीपीसीएल के साथ पार्टनरशिप में 'बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन' लॉन्च किया है, जो उन उपभोक्ताओं को अधिकतम बचत करने का मौका देगा, जो ईंधन पर ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। इससे आप गाड़ियों के फ्यूल, लुब्रिकेंट्स और एलपीजी पर अच्छी खासी बचत कर सकेंगे।
कैसे होगी बचत
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के माध्यम से आपको बीपीसीएल फ्यूल, मैक लुब्रिकेंट्स और भारत गैस एलपीजी की खरीदारी (केवल वेबसाइट और ऐप पर) पर 25X रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। आपको ये लाभ बीपीसीएल के इन एंड आउट सुविधा स्टोर पर भी मिलेगा। बीपीसीएल स्टेशनों पर फ्यूल और लुब्रिकेंट पर कार्ड से आपको 7.25 प्रतिशत वैल्यू बैक (1 प्रतिशत सरचार्ज छूट सहित) मिलेगा। भारत गैस से एलपीजी खरीदारी पर आपको 6.25 फीसदी वैल्यू बैक मिलेगा।
शॉपिंग पर बचत
इस नये कार्ड के जरिए आप रोजाना के खर्चों पर भी बचत कर सकते हैं। इनमें डिपार्टमेंटल स्टोर, ग्रॉसरी, खाना और मूवी देखना शामिल है। कार्डधारक देश भर के 17,000 बीपीसीएल ईंधन स्टेशनों से लाभ उठा सकते हैं और ईंधन पर खर्च के लिए कोई न्यूनतम लेनदेन सीमा नहीं रखी गई है। इसका मतलब है कि आप कम से कम कितने भी रु की लेन-देन करें आपको बचत करने का मौका मिलेगा ही।
ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के लॉन्च से बीपीसीएल के साथ एसबीआई कार्ड की साझेदारी मजबूत होगी। ये कार्ड उपभोक्ताओं को इंडस्ट्री में फ्यूल पर अधिकतम बचत करने का ऑफर पेश करेगा। इस तरह यह सेगमेंट में एक पसंदीदा ऑप्शन भी बनेगा। दूसरी चीज ये है कि इस लॉन्च के जरिए निश्चित रूप से भारत में डिजिटल पेमेंट में वृद्धि होगी।
मिलेगा 1 लाख रु का फ्रॉड कवर
ये कार्ड 1 लाख रु के कॉम्प्लिमेंट्री फ्रॉड लायबिलिटी कवर के साथ आएगा। ग्राहकों को कार्डधारकों को विशेष लाभ मिल सकता है जिनमें घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का उपयोग और 3 लाख रुपये के वार्षिक खर्च पर ई-गिफ्ट वाउचर्स के रूप में 2,000 रुपये माइलस्टोन बेनेफिट शामिल है। यदि आप 1499 रु वार्षिक मेंबरशिप का भुगतान करते हैं तो आपको 1500 रु मूल्य के 6000 रिवार्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे।
क्या है एसबीआई कार्ड
एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज भारत में पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। एसबीआई कार्ड को अक्टूबर 1998 में भारतीय स्टेट बैंक और जीई कैपिटल द्वारा लॉन्च किया गया था। दिसंबर 2017 में भारतीय स्टेट बैंक और द कार्लाइल ग्रुप ने कंपनी में जीई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीद ली थई। एसबीआई कार्ड का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा / दिल्ली एनसीआर में है और भारत में 100 से अधिक शहरों में इसकी शाखाएँ हैं। इससे पहले एसबीआई कार्ड्स और पेटीएम ने मिल कर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया था। इसके 2 वेरिएंट हैं, जिसमें अलग-अलग बेनेफिट मिलते हैं। पेटीएम एसबीआई कार्ड इंसटैंट वन-टच सेवाओं से लैस हैं। इनमें ऑनलाइन लेन-देन के लिए कार्ड को ब्लॉक / अनब्लॉक करने और खो जाने पर कार्ड को ब्लॉक करने की सुविधा मौजूद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications