SBI Cards Processing Fee : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की सब्सिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड्स ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को एक तगड़ा झटका दिया है। इस कंपनी ने घोषणा की है कि ये क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए किराए के भुगतान पर प्रोसेसिंग शुल्क लगाएगी। ग्राहकों को भेजे गए एक एसएमएस के अनुसार, क्रेडिट कार्ड कंपनी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए किराए के भुगतान पर 99 रुपये और 18 फीसदी की दर से जीएसटी चार्ज करेगी। ये शुल्क 15 नवंबर, 2022 से प्रभावी होंगे।
मर्चेंट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस
इसके अलावा एसबीआई कार्ड्स ने मर्चेंट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने शुल्क को पहले के 99 रुपये से बढ़ा कर अब 199 रुपये कर दिया है। ऐसे लेनदेन पर भी 18 फीसदी की दर से जीएसटी अलग से लगेगा। इस प्रकार, यदि आप 12000 रुपये का मासिक किराया दे रहे हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपसे 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और 17.82 रुपये का जीएसटी बतौर अतिरिक्त चार्ज वसूल करेगी।
क्या कहता है एसएमएस
ग्राहकों को भेजे गए एसएमएस में कहा गया है कि प्रिय कार्डधारक, आपके क्रेडिट कार्ड पर शुल्क 15 नवंबर, 22 से संशोधित (चार्ज) लगाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ग्राहकों से अनुरोध है कि वे कंपनी की वेबसाइट पर जाएं।
आईसीआईसीआई बैंक ने भी दिया था झटका
पिछले महीने, आईसीआईसीआई बैंक ने भी घोषणा की थी कि वो अब क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए किराए के भुगतान पर 1% की दर से प्रोसेसिंग शुल्क लगाएगा। ये शुल्क 20 अक्टूबर, 2022 से लगाया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा अपने क्रेडिट कार्डधारकों को भेजे गए एसएमएस के अनुसार, "प्रिय ग्राहक, 20-10-2022 से, किराए के भुगतान के लिए आपके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से सभी लेनदेन पर शुल्क 1 फीसदी लगेगा।
थर्ड पार्टी ऐप
आम तौर पर क्रेडिट, पेटीएम, मायगेट जैसे थर्ड पार्टी ऐप हैं जो व्यक्तियों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए का भुगतान करने की अनुमति देती हैं। ये थर्ड-पार्टी ऐप किराए का भुगतान करने पर सुविधा शुल्क लेती हैं। उदाहरण के लिए, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए का भुगतान करने पर क्रेड सेवा शुल्क के रूप में 1% से 1.75% शुल्क लेता है।
एसबीआई की नयी एफडी दरें
इस बीच आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद अब एसबीआई ने अपनी एफडी रेट में भी बढ़ोतरी की है। इसने ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी सभी समय अवधि के एफडी लिए की गई है। नयी ब्याज दरें 15 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। 7 दिन से 45 दिन की अवधि की एफडी पर अब 3 प्रतिशत, 46 दिन से 179 दिन की अवधि पर 4 फीसदी, 180 से 210 दिन की अवधि पर 4.65 फीसदी, 211 दिन से एक साल से कम की एफडी के अवधि पर ब्याज दर 4.70 फीसदी और एक साल से दो साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को 5.45 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत कर दिया है। दो साल से तीन साल से कम अवधि के लिए ग्राहकों को 5.50 फिसदी से 20 बेसिस प्वाइंट अधिक 5.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। तीन साल से पांच साल से कम की अवधि के लिए एसबीआई अब 5.80 प्रतिशत ब्याज देगी। पहले यह 5.60 प्रतिशत था। पांच साल से 10 साल के अवधि पर 5.85 फिसदी की ब्याज दर मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications