SBI Clerk Recruitment 2024-25: एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) में जॉब करने का आपको बढ़िया मौका मिलने वाला है। एसबीआई क्लर्क पद पर 13000 से अधिक भर्ती आज 17 दिसंबर से करने वाला है। अगर आप लंबे समय से बैंक में नौकरी करने का अवसर ढूंढ़ रहे थे तो ये खबर आपके लिए ही है।
जी हां, एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ एसबीआई जूनियर एसोसिएट SBI JA Clerk के लिए आईबीपीएस ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस जॉब के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है।

एसबीआई में जॉब के लिए वैकेंसी डिटेल्स
एसबीआई क्लर्क में अनारक्षित वैकेंसी 5870 है और ईडब्ल्यूएस के लिए 1361 पदों पर भर्ती होंगी। वहीं, ओबीसी के लिए 3001 और एससी के 2118 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा एसटी के 1385 पद पर भर्ती होगी यानी कुल 13735 पदों पर भर्ती होगी। 17 दिसंबर से IBPS की आवेदन वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर एसबीआई क्लर्क के लिए फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं और इसकी आखिरी तारीख 17 जनवरी 2024 है।
कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई?
एसबीआई क्लर्क जूनियर असिस्टेंट सरकारी नौकरी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी बैचलर कोर्स के आखिरी साल में हैं, वो भी इस वैकेंसी में फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए।
एसबीआई की इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए आपकी कम से कम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होना जरूरी है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को इसमें नियमों के अनुसार, छूट भी दी गई है। इसके अलावा आप अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
एसबीआई क्लर्क के पद पर सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को शुरूआती बेसिक सैलरी 26730 रुपये हर महीने दी जाएगी। आप इस पद के लिए अप्लाई करनी की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications